फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Talnagri will get a chance to take a high jump from the international airport

अलीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तालानगरी को ऊंची छलांग लगाने का मिलेगा मौका

Thu, 25 Nov 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Talnagri will get a chance to take a high jump from the international airport
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का शिलान्यास करेंगे। 150 बस एवं अन्य वाहनों से जनपद के करीब 10 हजार नेता एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को सुनने जाएंगे। जेवर के नजदीक होने के कारण खैर विधान सभा क्षेत्र पर सबसे अधिक जोर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जनपद के कार्यकर्ता जाएंगे या नहीं, इस पर काफी विलंब से निर्णय लिया गया। मंगलवार शाम को जिले से 150 बस एवं वाहनों से कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने का निर्देश मिलने के बाद जन प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी दिन-रात जुटे रहे।
विज्ञापन

खैर, इगलास, बरौली, अतरौली एवं छर्रा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होेंगे। महानगर में पड़ने वाले शहर एवं कोल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के संबंध में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं है। बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह खैर विधानसभा क्षेत्र में नेताओं के साथ बैठक में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर से नजदीक होने के कारण सबसे अधिक जोर खैर विधानसभा क्षेत्र पर दिया जा रहा है। जाट बाहुल्य खैर एवं इगलास विधानसभा क्षेत्र पर भी नेताओं की नजर है। चुनावी समय में प्रधानमंत्री जाट बेल्ट से कुछ संदेश भी देने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से करीब 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। तैयारी चल रही है।
खैर क्षेत्र में लगाए गए होर्डिंग, पोस्टर
खैर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर होर्डिंग, पोस्टर लगाए गए हैं। तीन कृषि कानून वापस लेने पर धन्यवाद से संबंधित पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed