फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tahrir filed against Sonia Gandhi and Adhir Ranjan

अलीगढ़ : सोनिया गांधी और अधीर रंजन के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 05 Aug 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tahrir filed against Sonia Gandhi and Adhir Ranjan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की विवादित टिप्पणी मामले में देहली गेट थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कुछ स्थानीय कांग्रेसजनों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस से तहरीर पर मुकदमे का अनुरोध किया गया है। यह तहरीर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी व गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा देहली गेट के प्रबंधक भगत सिंह भगवासिया द्वारा दी गई है।
विज्ञापन

थाने में बृहस्पतिवार शाम दी गई तहरीर में भगत सिंह भगवासिया ने कहा कि आदिवासी समाज से द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा अपनी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर विवादित टिप्पणी की गई।
विज्ञापन

यह बयान खुद भगत सिंह ने 28 जुलाई को टीवी पर देखा और 29 जुलाई को विभिन्न समाचार पत्रों में पढ़ा। इसके बाद वे किसी काम से गुरुद्वारा जा रहे थे। तभी खटीकान चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नौशाद कुरैशी आदि मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इस विषय पर चर्चा हुई तो उन्होंने अपनी पार्टी की नेता व नीतियों को लेकर तमाम तरह की ऐसी बातें कहीं, जिससे वह बेहद आहत हुए। उनके साथ तहरीर देने जाने वालों में राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, पवन भीलवारा, हरीबाबू गुप्ता, महेश सक्सेना, ब्रजेंद्र सैनी, सुभाष चंद्र शीशा, सोनू सक्सेना, पंकज सैनी, अनुपम आदि थे। देहली गेट इंस्पेक्टर की ओर से उन्हें अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed