{"_id":"5f2726878ebc3ee72622d0af","slug":"aligarh-tahrir-against-sp-leader-forcibly-delivering-private-nursing-home-to-patients-city-office-news-ali240259269","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मरीजों को जबरन निजी नर्सिंग होम पहुंचाने वाले सपा नेता के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मरीजों को जबरन निजी नर्सिंग होम पहुंचाने वाले सपा नेता के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को निजी नर्सिंग होम पहुंचाने को लेकर दलाल आपस में भिड़ गए थे। एक व्यक्ति को सपा नेता धमकाते नजर आए और गंदी गालियां भी दीं, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।
अब इस मामले में सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए धौर्रा माफी निवासी शादान खान पुत्र खुर्शीद खान ने एसएसपी को लिखित शिकायत भेजी है। वहीं, जेएन मेडिकल कॉलेज रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने प्रॉक्टर व सीओ अनिल समानिया से बात करके मेडिकल कॉलेज परिसर में दलालों पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
शादान के अनुसार, सपा नेता अपने भाइयों के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज में आए दिन एंबुलेंस चालकों से मारपीट करते हैं। इतना ही इन चालकों पर गुंडागर्दी और असलहों के बल पर मरीजों को एक निजी हॉस्पिटल ले जाने का दबाव बनाते हैं। शादान ने तहरीर में आपबीती कही है। कहा कि आरोपी कभी भी उसके और परिवार के लोगों के साथ अप्रिय घटना कर सकते हैं। इसलिए सपा नेता व उसके भाई खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज में अवैध वसूली पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
गृहमंत्री से दलालों के भिड़ने की घटना की शिकायत
आरडीए के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हमजा मलिक ने कहा कि दलालों के भिड़ने की घटना की जानकारी प्रॉक्टर व सीओ अनिल समानिया को दे दी है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही गृहमंत्री व कुलपति को भी पत्र भेजा गया है, जिसमें दलालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग की है। डॉ. हमजा ने कहा कि दलालों को रोकने के लिए एएमयू प्रशासन अपनी देखरेख में एंबुलेंस का संचालन करे, भले ही वह प्राइवेट ही क्यों न हों। ट्रामा से रेफर मरीज सीधे बताए गए हॉस्पिटल दिल्ली ही जाए। इससे गरीब मरीज लुटने और खराब इलाज से बच जाएंगे।