फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Sweats left by municipal officers in special cleaning campaign

अलीगढ़ : विशेष सफाई अभियान में नगर निगम अफसरों के छूटे पसीने

Sun, 26 Jul 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Sweats left by municipal officers in special cleaning campaign
आगरा रोड स्थित गोशाला में नगर आयुक्त प्रकाश पटेल। - फोटो : CITY OFFICE
हर शनिवार और रविवार को होने वाले लॉक डाउन के पहले दिन शनिवार को चलाये गए विशेष अभियान में नगर निगम अफसरों के पसीने छूट गए। चार वार्डों की स्लम बस्तियों में चले अभियान का नेतृत्व करते हुए नगर आयुक्त खुद भी चले और अफसरों को भी दौड़ाया। इस दौरान नई बस्ती व आवास विकास कॉलोनी में नालों से अतिक्रमण हटवाये गए। अतिक्रमण करने वालों को कड़ी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

सरकार द्वारा 1 से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान और शनिवार व रविवार दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान के क्रम में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने वार्ड 23, 29, 31 व 41 में विशेष सफाई अभियान चलवाया। नगर आयुक्त सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने अधीनस्थों के साथ आवास विकास कॉलोनी, नई बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, आवास विकास मसूदाबाद कॉलोनी आगरा रोड, आवास विकास कॉलोनी, नगर निगम की आगरा रोड स्थित कान्हा गौशाला में सफाई कराई। आवास विकास नई बस्ती में नाले और नाली के ऊपर अवैध स्लैब डालने वालों को नगर आयुक्त जमकर फटकार लगाई और 24 घंटे का अल्टीमेटम लैब तोड़ने के लिए दिया। अन्यथा की स्थिति में क्षेत्रीय जोनल अधिकारी को स्लैब तोड़ने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

नई बस्ती पोखर के आसपास अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवास विकास के साथ संयुक्त रूप से जांच कर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नई बस्ती आवास विकास कॉलोनी में अवैध रूप से नाले व नालियों को पाटकर जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वालों को जमकर फटकार लगाई और ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर जुर्माना और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आगरा रोड आवास विकास कॉलोनी में नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों के साथ पार्कों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पार्कों को भव्य रूप देने के साथ साथ आवास विकास कॉलोनी में वृहद पौधरोपण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा गोशाला में गोवंश विचरण की होगी व्यवस्था
नगर आयुक्त ने नगर निगम की कान्हा गोशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कान्हा गोशाला को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाते हुए वहां मौजूद गोवंश की समुचित देखभाल के साथ-साथ अधीनस्थों को नियमित रूप से गौशाला का सघनता से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं गौशाला के निकट नगर आयुक्त ने गोवंश के विचरण के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद संतोष दरानी, नामित पार्षद प्रवीण आर्य, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवकुमार, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, अधिशासी अभियंता अतर सिंह व मीडिया सहायक एहसान रब उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed