फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Surya Narayan remained hidden throughout the day, cold disturbed life

अलीगढ़ : दिनभर छिपे रहे सूर्य नारायण, ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त

Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Surya Narayan remained hidden throughout the day, cold disturbed life
क्वार्सी बाईपास रोड पर कोहरे में होकर गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
रविवार को सूर्य नारायण बादलों की ओट में छिपे रहे। इससे तापमान में गिरावट आ गई और जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। बाजारों और सड़कों पर वाहनों एवं राहगीरों की आवाजाही कम रही। शाम को तापमान में और गिरावट आ गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। इसके चलते सूर्यदेव दिन भर नहीं निकले। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय पारा 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा तो दोपहर एक बजे 21 डिग्री पहुंच गया। करीब दो घंटे तक यही स्थिति रही। इसके बाद हल्की हवाओं से तापमान फिर नीचे चला गया।
विज्ञापन

शाम होते होते तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। रात्रि करीब नौ बजे पारा 12 डिग्री के आसपास रहा। इससे लोग अलाव या हीटर का सहारा लेकर सर्दी से बचाव करते दिखाई दिए। रविवार के अवकाश के कारण लोग घरों से कम ही निकले और घर में ही चाय-पकौड़ों का आनंद लिया। बाजार व मुख्य मार्गों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुमाइश में भी शाम के समय ठंड का असर दिखाई दिया। यहां भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आई। रविवार को दिल्ली में हुई बारिश से यहां ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार इसका असर दिल्ली एवं एनसीआर से सटे अलीगढ़ जिले में भी पड़ सकता है। यहां देर रात से सर्द हवाएं चल सकती हैं। मामूली बारिश के भी आसार हैं।
पिछले पांच दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान
-26 दिसंबर-न्यूनतम-12 डिग्री, अधिकतम-21 डिग्री
-25 दिसंबर-न्यूनतम-11 डिग्री, अधिकतम-22 डिग्री
-24 दिसंबर-न्यूनतम-14 डिग्री, अधिकतम-24 डिग्री
-23 दिसंबर-न्यूनतम-14 डिग्री, अधिकतम-23 डिग्री
-22 दिसंबर-न्यूनतम-11 डिग्री, अधिकतम-19 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed