{"_id":"6272cb4a1a2c8666094471da","slug":"aligarh-students-take-oath-to-save-the-lives-of-birds-they-will-keep-grains-and-water-city-office-news-ali2907873148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, पक्षियों का जीवन बचाने के लिए रखेंगे दाना- पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, पक्षियों का जीवन बचाने के लिए रखेंगे दाना- पानी
विज्ञापन
अलीगढ़ : थ्री डॉट्स स्कूल में अमर उजाला एवं दायित्व संस्था द्वारा संतुष्टि का सकोरा अभियान में बच
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
पक्षियों की सुरक्षा और उन्हें दाना-पानी देने के लिए दायित्व संस्था के साथ शुरू किए किए गए अमर उजाला के ‘संतुष्टि का सकोरा’ अभियान के तीसरे दिन बुधवार को थ्री डॉट्स स्कूल में बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बच्चों ने दाना-पानी रखने की शपथ ली और कहा, कि वे अपने घरों में अब रोज दाना-पानी रखेेंगे और पक्षियों का जीवन बचाएंगे।
अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहर के स्कूलों व पार्को से शुरू हुआ यह अभियान घरों तक पहुंचेगा। दायित्व संस्था की सचिव कल्पना सिंह जादौन, मोहन राणा, आयुष सिंह, विजय, रोहित, नमन मित्तल, यतेंद्र, नवरतन सिंह, तमन्ना, भव्य आदि पदाधिकारियों ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। अभियान में वे प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के महत्व को भी समझा रहे हैं।
पक्षियों को बचाने का जो अभियान शुरू किया गया है, वह सराहनीय है। इससे लोग प्रेरणा लेंगे।
- गौरव कुमार झा, प्रधानाचार्य थ्री डॉट्स स्कूल
बच्चों के बोल ...
पक्षियों को बचाने के लिए जो अभियान चलाया है, इससे जुड़कर हम रोजाना घर में पानी व दाना रखेंगे।
- अनुष्का वशिष्ठ, छात्रा
दाना-पानी अभियान से जुड़कर काफी अच्छा लग रहा है। आज शपथ ली है कि पक्षियों के लिए बर्तन में पानी व दाना जरूर रखेंगे।
- राधिका शर्मा, छात्रा
पक्षियों की बोलियों से मन को काफी शांति मिलती है। गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए नियमित छत पर दाना व पानी रखूंगी।
- निष्ठा मौर्या, छात्रा
अभियान का हिस्सा बनकर काफी अच्छा महसूस हुआ है। अब अपने दोस्तों व पड़ोसियों को भी जागरूक करेंगे।
- आर्यन वर्मा, छात्र
प्रकृति की सुंदरता पक्षियों से है। ऐसे में उन्हें बचाने के लिए उनके लिए रोज दाना व पानी रखेंगे।
- आयुष राघव, छात्र
पक्षियों को बचाने की जो मुहिम शुरू की है, उससे सबको जुड़ना चाहिए।
- अनमोल, छात्र