{"_id":"624899eeac4c556fac78e7cc","slug":"aligarh-strike-of-private-doctors-till-ten-in-the-morning-candle-march-in-the-evening-aligarh-news-ali288392856","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सुबह दस बजे तक निजी चिकित्सकों की रही हड़ताल, शाम को कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सुबह दस बजे तक निजी चिकित्सकों की रही हड़ताल, शाम को कैंडल मार्च
विज्ञापन
राजस्थान के दौसा जिले में डॉक्टर अर्चना शर्मा की मौत प्रकरण में शनिवार सुबह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के बैनर तले निजी अस्पताल और क्लीनिक के डॉक्टरों द्वारा हड़ताल प्रस्तावित थी लेकिन सुबह दस बजे आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर आईएमए मुख्यालय ने हड़ताल रद्द कर दी।
डॉक्टर काम पर लौट आए। जानकारी के अभाव में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में शहर के अंदर निजी ओपीडी की संख्या काफी कम रही। इसके बाद आईएमए और पीडीए (प्राइवेट डॉक्टर्स एसोएिशन) के बैनरतले चिकित्सकों ने शाम को कैंडल मार्च निकालकर डॉ. अर्चना को श्रद्धांजलि दी।
शाम को गांधी आई अस्पताल से लेकर अटल चौक (सेंटर प्वाइंट) तक चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला। शहर के विभिन्न डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में कैंडल मार्च में प्रतिभाग कर रोष दर्ज कराया। पीडीए के बैनरतले पहुंचे चिकित्सकों ने कहा कि पुलिस को जिम्मेदारी समझते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करनी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ बिना किसी जांच धारा 302 के तहत कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही वजह से होनहार डॉक्टर को कठोर कदम उठाना पड़ा। आईएमए के बैनरतले पहुंचे चिकित्सकों ने कहा कि शांति मार्च का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं है। बल्कि जनता के बीच जागरूकता भी फैलाना है। डॉक्टरों के बीच जो रोष है, वह जनता और सरकार तक पहुंचना चाहिए, जिससे इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो।
इस मौके पर पीडीए अध्यक्ष डॉ. अवधेश भारद्वाज, डॉ. अमित वार्ष्णेय, डॉ. प्रवीण गर्ग, डॉ. सुवेक वार्ष्णेय, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सुनील मित्तल, डॉ. मनोज मित्तल, डॉ. राजीव वार्ष्णेय, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। जबकि आईएमए के बैनरतले डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. जया शर्मा, डॉ. जीके सिंह, डॉ. नम्रता भारद्वाज, डॉ. अरुणा मित्तल, डॉ. सुनील मित्तल, डॉ. स्वाती वार्ष्णेय, डॉ. पवन वार्ष्णेय, डॉ. दिव्या चौधरी आदि मौजूद रहे।
शनिवार की ओपीडी की धनराशि डॉ. अर्चना के परिजनों को भेजेंगे
डॉ. अर्चना शर्मा के निधन पर शेखर सराफ मेमोरियल हास्पिटल के प्रबंध निदेशक सुमित सराफ ने सभी चिकित्सकों से वार्ता करने के बाद निर्णय लिया कि ओपीडी की धनराशि डॉ. अर्चना शर्मा के परिजनों को प्रेषित की जाएगी। साथ ही डॉ. अर्चना शर्मा को श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया गया।
मरीज के तीमारदारों द्वारा डॉ. अर्चना शर्मा के साथ किए गए दुर्व्यवहार की काफी भर्त्सना की गई। चेयरपर्सन लाजेश कुमारी ने हॉस्पिटल परिवार की ओर से अपनी संवेदनाएं प्रेषित की। इस मौके पर डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अतुल सिंघल, डॉ. मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे।