फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: strange baby born in nursing home

अलीगढ़ : नर्सिंग होम में अजीब बच्ची ने लिया जन्म

Sun, 12 Jul 2020 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: strange baby born in nursing home
फाइल फोटो

शहर के विष्णुपुरी स्थित वरुण हॉस्पिटल में अजीब शक्ल वाली बच्ची का जन्म हुआ है। नवजात को देखकर चिकित्सक और हॉस्पिटल के स्टॉफ ही नहीं, परिजन भी हतप्रभ हैं। चिकित्सक का कहना है कि नवजात हार्लेक्विन इक्थियोसिस से ग्रसित है। दुनिया में इस तरह के चंद मामले ही अब तक सामने आए हैं।  

विज्ञापन


कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी 35 वर्षीय महिला को अधिक रक्तस्राव होने पर शुक्रवार शाम को विष्णुपुरी स्थित वरुण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला को पहले से एक बच्चा है। उसके बाद कई बार महिला का गर्भपात हो चुका है। इस बार एहतियातन तमाम टेस्ट हुए थे। शनिवार को जांच करने पर पता चला कि बच्चे की धड़कन ठीक नहीं है।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार की सहमति से ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ। अजीबोगरीब नवजात देखते ही डॉक्टर से लेकर वहां मौजूद स्टाफ चौंक गए। बच्ची सामान्य नवजात से बिल्कुल अलग है। उसकी आंखें काफी बड़ी हैं। आंखों का रंग सुर्ख लाल है। शरीर का रंग भी अलग है। त्वचा ऐसी है, जैसे चाकू से काट दी गई हो। मुंह बड़ा सा खुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका चेहरा और मुंह बिल्कुल असाधारण हैं। हाथ-पैर भी सामान्य नहीं हैं। वरुण हॉस्पिटल की डॉ. मणि भार्गव ने बताया कि बच्ची हार्लेक्विन इक्थियोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त पैदा हुई है। यह दुर्लभ बीमारी है, जो लाखों बच्चों में से एक में होती है। उत्तर प्रदेश का यह पहला केस है। देश में ऐसे तीन-चार केस हैं। उन्होंने बताया कि वह इस मामले को ऊपर भेजेंगे ताकि जेनेटिक सिंड्रोम के अध्ययन में मदद मिल सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed