फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Stone pelting took place over a dispute between two parties in Chandaniya

अलीगढ़ : चंदनिया में दो पक्षों में विवाद पर हुआ पथराव

Sat, 06 Nov 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Stone pelting took place over a dispute between two parties in Chandaniya
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक की हरकत पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। खबर पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और चार लोगों को थाने ले जाकर बैठा दिया है। देर रात तक मामले में तहरीर आदि की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि मोहल्ले का विकास नाम का युवक अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी देर रात उसके पड़ोस का ही युवक नशे में धुत होकर आया और उससे अभद्रता करने लगा। इस बीच विरोध पर गाली गलौज व मारपीट तक कर दी। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन

पांच मिनट में ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच खबर पर क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख विवाद शांत हो गया। बाद में दोनों ओर से चार लोगों को पुलिस थाने ले गई। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार फिलहाल पुलिस ने कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। मौके पर पुलिस तैनात है। बाकी जो तहरीर मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को छेड़ने का विरोध, मारपीट
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के जेल रोड पर शुक्रवार देर रात युवती से छेड़खानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि गैर समुदाय के युवक मेहेर पैलेस के पास राह चलती एक युवती से छेड़खानी कर रहे थे। इसी बीच दो युवक बाइक पर निकल रहे थे।
उन्होंने जब ऐतराज जताया तो आरोपी युवकों ने अपने कुछ अन्य साथी बुला लिए और इन युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर वहां हंगामी स्थिति बन गई। खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आने पर हमलावर भाग गए।

इस मामले में मानिक चौक कोतवाली के गोविंद वार्ष्णेय ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि वह अपने दोस्त संग होटल से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी हमने युवकों को छेड़खानी करने पर टोका था। इस पर उन्होंने मारपीट कर दी। वे युवकों को सामने आने पर पहचान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed