फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Stepmother use to give daughters a stimulant drug for physical relations

अलीगढ़ : समलैंगिक निकली सौतेली मां, बेटियों को नशे की गोलियां देकर बनाती थी संबंध

Sun, 06 Sep 2020 03:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Stepmother use to give daughters a stimulant drug for physical relations
demo pic

पहली पत्नी की मौत के बाद 46 वर्षीय व्यक्ति का प्रेम विवाह पूरे परिवार को भारी पड़ गया। यह प्रेम फेसबुक के जरिए परवान चढ़ा था। दूसरी पत्नी समलैंगिक निकली। वह पहली पत्नी से हुई तीन बेटियों (एक बालिग, दो नाबालिग) को उत्तेजक दवाएं खिलाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाने लगी। बालिग बेटी की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला थाने के इतिहास में यह पहला मुकदमा है जब एक स्त्री पर दूसरी स्त्री के साथ छेड़खानी करने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


सासनी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय बीएससी छात्रा द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार उसके दो नाबालिग बहनें और एक भाई हैं। उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। 13 फरवरी 2019 को मां के देहांत के बाद फेसबुक पर पिता की एक फरवरी 2020 को गांधी पार्क थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो परिवार उक्त महिला से शादी कराने के लिए मान गया। 14 फरवरी 2020 को वैलेंटाइन डे के दिन दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। व
विज्ञापन


ह महिला खुद को नर्स बताती है। उसने परिवार के सभी लोगों को रात के खाने के बाद दवा की गोलियां यह कहकर खिलाना शुरू कर दिया कि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इस गोली को खाकर पिता, दादा-दादी गहरी नींद में सो जाते थे, जबकि उसे व उसकी बहनों को गोलियां खाने के बाद उत्तेजना होती थी। इसका फायदा उठाकर वह महिला तीनों बहनों के साथ अश्लील हरकतें कर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अश्लील फिल्में व चित्र भी दिखाती। कई बार इसका विरोध किया तो वह डराने धमकाने लगी। यह बातें पिता व दादा को बताईं तो महिला उनसे पैसे मांगने लगी। पिता ने मना किया तो वह उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इस पर महिला को चुंगल से निकल उसने पहले सासनी गेट थाने और बाद में पिछले सप्ताह एसएसपी दफ्तर में तहरीर दी। इसकी जांच महिला थाने को सौंपी गई। महिला थाना इंस्पेक्टर विपिन चौधरी के मुताबिक पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ छेड़खानी की धारा 354 व पॉक्सो एक्ट की धारा 7 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

चार शादियां कीं, पहले पति की हत्या में जेल गई
महिला थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पहली शादी दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। 2005 में उस व्यक्ति की अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में मौत हो गई। इस मामले में धारा 302 में मुकदमा दर्ज हुआ। हत्या के आरोप में इस महिला सहित दो अन्य लोग नामजद हुए। यह महिला जेल भी गई। बाद में विवेचना के दौरान मुकदमा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 में तरमीम हो गया। मामला अभी कोर्ट मे लंबित है।

हाईकोर्ट से जमानत पाने के बाद महिला ने छेरत निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की। बाद में उसे छोड़ दिया। इसके बाद तीसरी शादी जलालपुर के एक व्यक्ति से की। उसे भी शादी के कुछ समय बाद छोड़ दिया। इसके बाद उसने चौथी शादी सासनी गेट के इस व्यक्ति के साथ रचाई। महिला इतनी शातिर है कि उसने 14 दिन में इस व्यक्ति को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी रचा ली। चार शादियां होने के बाद भी इसकी अपनी र्कोई संतान नहीं है। गांधी पार्क के द्वारिका पुरी स्थित जिस मकान से महिला को गिरफ्तार किया गया। वह उसने अपने भाई का बताया है।


चर्चा का विषय बना यह मुकदमा
महिला थाने में दर्ज हुआ यह मुकदमा अपने आप में अनूठा है। थाने में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनके थाने में ही नहीं, जिले में यह अपने तरह का पहला मामला सामने आया है कि किसी स्त्री ने दूसरी स्त्री की लज्जाभंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed