फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Statue of Mother Annapurna will pass through Aligarh

अलीगढ़ः अलीगढ़ से होकर गुजरेगी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा

Sun, 07 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Statue of Mother Annapurna will pass through Aligarh
मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति वाराणसी जाने के क्रम में अलीगढ़ से गुजरेगी। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता जनपद में जोरदार स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से करीब सौ वर्ष पूर्व वाराणसी से चोरी गई मूर्ति कनाडा से वापस आई है। मूर्ति 14 नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी और 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मां अन्नपूर्णा की मूर्ति 11 नवंबर को गोपाष्टमी तिथि पर दिल्ली से सुसज्जित वाहन से वाराणसी के लिए रवाना होगी। 15 नवंबर को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित की जाएगी। मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति अलीगढ़ से होकर गुजरेगी। कार्यक्रम में मामूली फेरबदल भी हो सकता है।
विज्ञापन

पूरी स्थिति एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाएगी। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब सौ साल पहले मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति वाराणसी से चोरी हुई थी, जो विभिन्न हाथों से होते हुए अंतत: कनाडा के रेजिना विश्वविद्यालय में पहुंच गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा फिर से हमें प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed