फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Station superintendent accused of molestation by woman employee, sued

अलीगढ़ : स्टेशन अधीॎक पर महिला कर्मी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा

Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Station superintendent accused of molestation by woman employee, sued
रेलवे जंक्शन पर तैनात एक महिला कर्मचारी ने स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम पर अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील बातें करने एवं छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता की ओर से रेलवे अफसरों एवं सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई थी। उसी के बाद थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसके पति रेलवे में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक आश्रित के रूप में उसे नौकरी मिली है। आरोप है कि स्टेशन अधीक्षक उससे अश्लील बातें करता है। घटना 28 जुलाई की शाम की है। वह ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। तभी अधीक्षक ने उसे फोन कर अपने दफ्तर में बुलाया और अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया। किसी तरह वह हाथ छुड़ाकर वहां से शोर मचाते हुए भागी।
विज्ञापन

आरोप है कि मुुकदमा दर्ज न कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले में पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर उसने रेलवे अफसर एवं सीएम पोर्टल पर शिकायत की। जिसके बाद बुधवार को थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव ने बताया कि महिला कर्मी की तहरीर पर स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है। उधर, स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने महिला कर्मी के लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि वे महिला कर्मी की उच्चाधिकारियों से पहले ही शिकायत कर चुके हैं। इसी को लेकर महिला कर्मी ने मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed