Aligarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा में अलीगढ़ के सॉल्वर गैंग की सेंध, पहले दिन सूबे में नौ दबोचे
पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन पूरे प्रदेश में अलीगढ़ के नौ लोग गिरफ्तार किए गए। अलीगढ़ रहने वाले आगरा में एक, हाथरस में दो, मथुरा में एक और बरेली में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इन सभी के स्थानीय संपर्कों पर एसटीएफ काम कर रही है। जानकारी में आया है कि जो हाथरस में पकड़े गए हैं, उनमें से एक यहां पूर्व में बीएसए आफिस में सेवाएं दे चुका है। इसी दौरान उसके संपर्क सॉल्वर गैंग से हुए थे और तभी से इस धंधे में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर में अलीगढ़ सात लोग गिरफ्तार हुए हैं। दो जिले में भी पकड़े गए हैं, जिनके बारे में जांच चल रही है। दो दिन से जिले में डेरा डाले एसटीएफ (विशेष जांच बल) इन लोगों के तार जोड़ने और अलीगढ़ से नाता खंगालने में जुटी है।
भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक व सॉल्वरों को लेकर अलीगढ़ खासा बदनाम है। हर परीक्षा में कोई न कोई गैंग यहां जुड़ा निकलता रहा है। इसलिए एसटीएफ को यहां पहले से सक्रिय रखा गया है। जिले में पहले दिन चिरंजीलाल इंटर कॉलेज व रेडियंट स्टार स्कूल से एक-एक परीक्षार्थी को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। अलीगढ़ रहने वाले आगरा में एक, हाथरस में दो, मथुरा में एक और बरेली में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इन सभी के स्थानीय संपर्कों पर एसटीएफ काम कर रही है। जानकारी में आया है कि जो हाथरस में पकड़े गए हैं, उनमें से एक यहां पूर्व में बीएसए आफिस में सेवाएं दे चुका है। इसी दौरान उसके संपर्क सॉल्वर गैंग से हुए थे और तभी से इस धंधे में है।
मंडल भर में पुलिस की टीमें व एसटीएफ टीम सक्रिय है। पेपर में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अब तक मंडल में काफी संख्या में गिरफ्तारी व मुकदमे हुए हैं। एसटीएफ ने बाहरी जिलों में अलीगढ़ के कुछ लोग पकड़े हैं। इन सभी पर विशेष गंभीरता से काम किया जा रहा है।-शलभ माथुर, आईजी रेंज
विज्ञापन विज्ञापन
परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पहले दिन चिरंजीलाल इंटर कॉलेज व रेडियंट स्टार स्कूल से एक-एक परीक्षार्थी को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ जारी है। रविवार को भी 19 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सात सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।-अमित कुमार भट्टा, एडीएम सिटी एवं नोडल अधिकारी परीक्षा
पहले दिन 623 ने छोड़ा मैदान, आज भी होगी 19 केंद्रों पर परीक्षा
जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 18,438 परीक्षार्थियों में से 623 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में कुल 9219 में 309 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 9219 में से 314 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। रविवार को भी इन्हीं केंद्रों पर परीक्षा होगी।
दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा
लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थिति रेडिएंट स्टार पब्लिक स्कूल में द्वितीय पाली में दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहे सुरेंद्र निवासी चौधाना थाना खैर को पकड़ा है। यह जयप्रकाश पुत्र छत्तरपाल सिंह निवासी मंगौला थाना खैर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकारा है कि वह दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। माना जा रहा है कि युवक सॉल्वर गैंग से जुड़ा हुआ है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि लोधा के अलावा एक परीक्षार्थी चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज से पकड़ा गया है। संदिग्ध परीक्षार्थी को सॉल्वर गैंग से जुड़ा सदस्य माना जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में कई संदिग्ध बातें सामने आईं है। दस्तावेजों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर लिया परीक्षा का जायजा
परीक्षा के दौरान डीएम विशाख जी व एसएसपी संजीव सुमन ने श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों ही अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। स्टेशन पर सीएमआई संजय शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय से ट्रेनों के ठहराव, आवागमन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।