{"_id":"6afd743dc1775abc8e01ce93","slug":"aligarh-soldier-karan-chaudhary-dies-in-kupwara-family-seeks-answers-over-mysterious-death-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैसे गई करन की जान?: 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान की मौत पर परिजनों ने पूछा सवाल; अफसर नहीं दे पाए कोई जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे गई करन की जान?: 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान की मौत पर परिजनों ने पूछा सवाल; अफसर नहीं दे पाए कोई जवाब
Wed, 18 Nov 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:19 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में तैनात 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान करन चौधरी की मौत कैसे हुई, इसका किसी को कुछ पता नहीं है। करन की सगाई 22 नवंबर को और शादी 24 को होनी थी। इसके लिए उन्होंने अवकाश ले लिया था। मंगलवार को करन को गांव लौटना था। अब उनका पार्थिव शरीर गांव आया।
विज्ञापन
Soldier Karan Chaudhary
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अलीगढ़ के छर्रा थाना इलाके के सिरसा गांव में मंगलवार शाम 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान करन चौधरी (26) का पार्थिव शरीर लेकर सेना के अधिकारी पहुंचे। अफसरों ने परिजनों को बताया कि करन चौधरी अपने बेस पॉइंट पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने पूछा कि उनके लाल की जान कैसे गई? इस पर अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया।
परिजनों ने कहा कि जवाब मिलने पर ही वह करन का अंतिम संस्कार करेंगे। करीब सवा घंटे तक अफसरों, परिजनों, पूर्व सैनिकों में वार्ता चलती रही। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद बलिदानी का दर्ज देने के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। तब गार्ड ऑफ ऑनर देकर करन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
सिरसा गांव निवासी करन चौधरी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात थे। करन की सगाई 22 नवंबर को और शादी 24 को होनी थी। इसके लिए उन्होंने अवकाश ले लिया था। मंगलवार को करन को गांव लौटना था। परिजनों का कहना था कि बटालियन के सीओ ने सोमवार सुबह चार बजे फोन किया था। उन्हें बताया था कि सिर में दो गोली लगने से करन की जान चली गई है। गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसका जवाब नहीं दिया गया था।

Trending Videos
सेना के जवान करीब शाम पांच बजे एंबुलेंस से पहले उनके पार्थिव शरीर को अतरौली लेकर पहुंचे। यहां से सेना के वाहन में अधिकारियों के साथ तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को शाम 7:10 बजे सिरसा गांव लाया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। अधिकारियों ने जो कागजात परिजनों को दिखाए उनमें स्पष्ट नहीं किया गया था कि करन की जान कैसे गई है। परिजनों ने साफ कहा कि वह कारण जाने बिना अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
जिला सैनिक अधिकारी कर्नल अजय राणा ने कहा है कि परिजनों से कहा गया है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद करन चौधरी को बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा। इसके बाद रात लगभग 8:25 बजे पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
अतरौली से सिरसा तक...13 किमी तक उमड़ा सैलाब, लहराए तिरंगे
सेना के जवान करन चौधरी की अंतिम यात्रा अतरौली से सिरसा गांव 13 किमी तक निकली। अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। युवा और ग्रामीण वाहनों के काफिले संग तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जिस गांव के पास से यात्रा गुजरी वहां के ग्रामीण भी इसमें शामिल होते गए। लोग भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा करन चौधरी तेरा नाम रहेगा के जयकारे लगाते रहे।
श्रीनगर से सेना के विशेष विमान से करन चौधरी के पार्थिव शरीर को पहले हिंडन एयरबेस लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से लगभग शाम पांच बजे अतरौली लाया गया। अतरौली में पार्थिव शरीर लाए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। परिवार के लोग भी अतरौली पहुंच गए।
तिरंगे में लिपटे सिरसा के लाल को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद सेना के वाहन में तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के साथ सिरसा तक अंतिम यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं अंतिम दर्शन के लिए अपनी छतों पर खड़ी दिखाई दीं। लोगों ने सोशल मीडिया पर रील बनाकर भी श्रद्धांजलि दी और दुख प्रकट किया। कई स्थानों पर बैनर लगाकर भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।