फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh six new corona infected found total rises to 14 latest updates

अलीगढ़ में मिले छह नए कोरोना संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या 14 हुई 

Sun, 26 Apr 2020 08:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 26 Apr 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
aligarh six new corona infected found total rises to 14 latest updates
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में कोरोना वायरस लगातार अपना जाल फैला रहा है। 21 अप्रैल से संक्रमित मरीजों के मिलने के क्रम में रविवार को छह नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से पुराने शहर के पांच मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि जेएन मेडिकल कॉलेज स्तर से की गई है, जबकि धौर्रा इलाके के छठवें मरीज को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन


इस तरह रविवार को छठवें दिन कोरोना का सिक्सर लगने से संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक संक्रमण मुक्त होकर अपने गृह जनपद फिरोजाबाद चला गया है।
विज्ञापन


जनपद में कोरोना वायरस के कहर के बीच रविवार को एक साथ पांच मरीजों के सामने आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए हैं। रविवार को जेएन मेडिकल कॉलेज ने पांच मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है, उनमें दो देहली गेट के जंगलगढ़ी निवासी महिला डॉक्टर व उसके पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महिला उस्मानापड़ा निवासी मृत कोरोना संक्रमित मरीज के जंगलगढ़ी निवासी हृदयाघात से मृत बड़े भाई की बेटी और दामाद हैं। इनकी रैंडम चेकिंग में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। खास बात यह है कि जयगंज डाकखाना निवासी जो गर्भवती महिला शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी, वह इसी महिला के क्लीनिक पर इलाज कराने जाती थी। यह जंगलगढ़ी में ही अपना क्लीनिक चलाती है।

इसके अलावा दो सगे भाई ऊपरकोट पानी की टंकी के पास रहने वाले कोरोना पॉजिटिव बताए हैं। दोनों भाई मेडिकल कॉलेज के फीवर क्लीनिक में इलाज कराने गए थे। वहीं से वह संक्रमण लेकर आए हैं। हालांकि इनमें से एक भाई मेडिकल में बतौर लैब सहायक कार्यरत होने की चर्चा है। मगर एएमयू इंतजामिया व जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे अपना कर्मचारी होने की बात सिरे से नकारी है।

पांचवां मरीज 22 वर्षीय युवक अलहदादपुर नीवरी से कोरोना पॉजिटिव कन्फर्म हुआ है। यह  नीवरी के पॉजिटिव जमाती का पड़ोसी है। इसके अलावा छठवां मरीज धौर्रा माफी निवासी 43 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कन्फर्म हुआ है। उसको जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर किया गया था, जहां उसको कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। इस तरह जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 तक पहुंच गई है।

सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने बताया कि पांच केस पुराने शहर के जेएन मेडिकल कॉलेज में और छठवां केस धौर्रा से दिल्ली में पॉजिटिव बताया गया है। उन्होंने कहा कि ऊपरकोट व जंगलगढ़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगा दिया गया है। अन्य हॉट स्पॉट एरिया में पहले से ही टीम कार्य कर रही हैं। संक्रमित मरीजों के परिजनों का नमूना लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों में से तीन को हरदुआगंज स्थित आइसोलेशन में भर्ती करा दिया गया है। ऊपरकोट एवं जंगलगढ़ी सहित हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित अन्य एरिया में नगर निगम की टीम लगाकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शहर के जितने एरिया में पॉजिटिव आए हैं, उन इलाकों को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। उस्मानापड़ा पहले से हॉटस्पाट घोषित है। वहां रैंडम चेकिंग जारी है। तब्लीगी जमात से अब तक एक मरीज ही सामने आया था, वह भी मरीज स्वस्थ होकर लौट गया है।


उन्होंने कहा कि अब जो भी नए मरीज सामने आ रहे हैं, वो या तो  उस्मानापड़ा के मृत मरीज के संपर्क में आए थे या फिर जेएन मेडिकल कॉलेज से कम्युनिटि संक्रमण के जरिए उनमें संक्रमण पहुंचा है। लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लॉकडाउन का पालन करें और घरों में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed