{"_id":"6165e95c8ebc3e9b9f5a870f","slug":"aligarh-six-block-education-officers-did-not-verify-a-single-declaration-certificate-city-office-news-ali2755890118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : छह खंड शिक्षाधिकारियों ने नहीं किया एक भी घोषणा प्रमाणपत्र का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : छह खंड शिक्षाधिकारियों ने नहीं किया एक भी घोषणा प्रमाणपत्र का सत्यापन
विज्ञापन
डायरेक्ट बेनिफिशिरी ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत मंगलवार को छह खंड शिक्षाधिकारियों ने एक भी विद्यार्थी के घोषणा प्रमाणपत्र का सत्यापन नहीं किया है, जबकि खंड शिक्षाधिकारी अतरौली ने जिले में सर्वाधिक 8968 विद्यार्थियों के घोषणा प्रमाणपत्र का सत्यापन किया है।
जिले में 13 विकास खंड हैं। इनमें खंड शिक्षाधिकारी टप्पल, गोंडा, जवां, इगलास, खैर व लोधा ने एक भी विद्यार्थी के घोषणा प्रमाणपत्र का सत्यापन नहीं किया, जबकि हर विकास खंड में हजारों विद्यार्थियों का घोषणा प्रमाणपत्र शिक्षकों ने पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। खंड शिक्षाधिकारी बिजौली ने केवल एक विद्यार्थी के प्रमाणपत्र का सत्यापन किया है।
खंड शिक्षाधिकारी धनीपुर ने 383, खंड शिक्षाधिकारी अकराबाद ने 7179, खंड शिक्षाधिकारी गंगीरी ने 7643, खंड शिक्षाधिकारी चंडौस ने 6963, खंड शिक्षाधिकारी अलीगढ़ ने 4091 विद्यार्थियों के घोषणा प्रमाणपत्र का सत्यापन किया है।
विज्ञापन
विकास खंड धनीपुर में 10.38 फीसदी, टप्पल में 11.86 फीसदी, गोंडा में 17.7 फीसदी, अकराबाद में 18.45 फीसदी, जवां में 20.45 फीसदी, इगलास में 21.1.71 फीसदी, बिजौली में 23.02 फीसदी, गंगीरी में 26.53 फीसदी, खैर में 30.38 फीसदी, लोधा में 30.9 फीसदी, अतरौली में 36.55 फीसदी, चंडौस में 36.97 फीसदी, अलीगढ़ में 58.56 फीसदी विद्यार्थियों के घोषणा प्रमाणपत्र का सत्यापन होना रह गया है।
विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के आधार कार्ड, पता, खाता नंबर का सत्यापन शिक्षक करते हैं। इसके बाद वह सत्यापन के लिए खंड शिक्षाधिकारी के लॉगिन में जाता है। बच्चों के माता, पिता, अभिभावकों के आधार सत्यापन का काम शुरू करने वालों में सरकारी, वित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यापन के कार्यों में खंड शिक्षाधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।