फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Since when did Bajrang Dal support Muslims

अलीगढ़ : बजरंग दल वाले मुसलमानों का कब से सपोर्ट करने लगे

Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Since when did Bajrang Dal support Muslims
महाराष्ट्र के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के डिप्टी डायरेक्टर समीर वानखेडे का समर्थन करने पर बजरंग दल के नेता गौरव शर्मा के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया है। फोन करने वाले ने किसी तरह की स्पष्ट धमकी तो नहीं दी लेकिन इतना जरूर कहा कि बजरंग दल वाले मुसलमानों का कब से सपोर्ट करने लगे।
विज्ञापन

बजरंग दल के पूर्व संयोजक गौरव शर्मा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से बृहस्पतिवार की सुबह फोन आया। फोन करने वाले ने आदाब, जनाब फिर गुड मॉर्निंग सर से शुरुआत की। पूछा कि गौरव शर्मा बात कर रहे हैं। हां, कहने पर बधाई दी। गौरव शर्मा ने पूछा कि किस बात की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

उसने कहा समीर वानखेडे को सपोर्ट करने के लिए। परिचय पूछे जाने पर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि बुलंदशहर से हूं। फिर पूछा, शर्मा जी यह जानना चाहता था कि बजरंग दल वाले मुसलमानों का कब से सपोर्ट करने लगे। गौरव शर्मा ने कहा कि बजरंग दल संप्रदाय या जाति देख कर नहीं राष्ट्रवाद का सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर फोन करने वाले ने पूछा कि मुसलमान से कोई एतराज नहीं? गौरव शर्मा ने कहा कि जो देश से प्यार करता है, वह मुसलमान भी हो तो गले लगाना पड़ेगा ना.. आप देश के मुसलमान को खत्म तो नहीं कर सकते। शुक्रिया, धन्यवाद कह अज्ञात व्यक्ति ने फोन काट दिया। उल्लेखनीय है कि बजरंग दल द्वारा गत दिनों समीर वानखेड़े के समर्थन में रामलीला मैदान के सामने प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed