{"_id":"62d6d6f14a43dd53141aeb38","slug":"aligarh-shikshamitra-accused-of-smoking-cigarettes-in-primary-school-bsa-said-action-will-be-taken-after-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पर सिगरेट पीने का आरोप, बीएसए के पास पहुंची जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पर सिगरेट पीने का आरोप, बीएसए के पास पहुंची जांच रिपोर्ट
Tue, 19 Jul 2022 09:38 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:38 PM IST
सार
विद्यालय में शिक्षामित्र चंद्रकेश की स्थानीय लोगों ने शिक्षा अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने शिक्षामित्र पर आरोप लगाया कि वह छात्रों के सामने सिगरेट पीते हैं। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए बीएसए ने टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
विकासखंड अकराबाद के प्राथमिक विद्यालय नीनामई में शिक्षामित्र पर सिगरेट पीने का आरोप लगा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विद्यालय में शिक्षामित्र चंद्रकेश की स्थानीय लोगों ने शिक्षा अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने शिक्षामित्र पर आरोप लगाया कि वह छात्रों के सामने सिगरेट पीते हैं। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए बीएसए ने टीम गठित कर दी। इस मामले में जांच करने पहुंची टीम के सदस्यों को आरोपी शिक्षामित्र नहीं मिले। फोन करके उन्हें बुलाया गया।
विज्ञापन
चर्चा है कि जांच टीम ने सेवा समाप्ति की संस्तुति की है। हालांकि, अंतिम निर्णय बीएसए को लेना होगा। इसी दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा व दो सहायक अध्यापक मनोज कुमार व चूड़ामणि भी लापरवाही के दोषी पाए गए, क्योंकि वह स्कूल में अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
जांच टीम को छात्र उपस्थिति पंजिका व मध्याह्न भोजन अवकाश पंजिका में गड़बड़ी मिली। जांच टीम ने तीनों को दोषी पाया। इस संबंध में बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। जल्द ही रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।