{"_id":"682ee2ae8f2e1833f10ccb53","slug":"aligarh-shekha-lake-bird-sanctuary-remain-open-or-closed-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bird flu: शेखा झील पक्षी विहार अभी रहेगा बंद, आज लखनऊ में होगा इसका निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bird flu: शेखा झील पक्षी विहार अभी रहेगा बंद, आज लखनऊ में होगा इसका निर्णय
Thu, 22 May 2025 02:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 May 2025 02:09 PM IST
सार
गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से शेरनी की मौत के बाद प्रदेश के अधिकांश पक्षी विहार और चिड़ियाघरों को बंद कर दिया गया था। इसी क्रम में 14 मई से शेखा झील पक्षी विहार पर भी एक सप्ताह के लिए ताला डाल दिया गया था।
विज्ञापन
शेखा झील अलीगढ़
- फोटो : संवाद
विस्तार
बर्ड फ्लू को लेकर एक सप्ताह से बंद अलीगढ़ के शेखा झील पक्षी विहार को खोलने पर 22 मई को लखनऊ में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल शेखा झील अग्रिम आदेश तक के लिए बंद रहेगी। पक्षी प्रेमी व पर्यटक झील बंद से निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
जनपद गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से शेरनी की मौत के बाद प्रदेश के अधिकांश पक्षी विहार और चिड़ियाघरों को बंद कर दिया गया था। इसी क्रम में 14 मई से शेखा झील पक्षी विहार पर भी एक सप्ताह के लिए ताला डाल दिया गया था। 21 मई को एक सप्ताह पूरा होने के बाद भी पक्षी विहार को नहीं खोला गया।
विज्ञापन
खोलने से पूर्व होगी पूरी जांच और सेनेटाइजेशन
क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह का कहना है कि शेखा झील पक्षी विहार अभी बंद रहेगा। वन विभाग की बृहस्पतिवार को लखनऊ में होने वाली बैठक के बाद झील को खोलने या नहीं खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अभी तक किसी भी पक्षी की मौत अथवा बर्ड फ्लू की कोई शिकायत जनपद के न तो किसी पोल्ट्री फॉर्म से मिली है और न ही शेखा झील में कोई घटना सामने आई है। वन विभाग मुख्यालय के आदेश पर जब भी झील को खोला जाएगा तब पूरी जांच पड़ताल करके तथा झील को सैनिटाइज कराने के बाद खोला जाएगा।
विज्ञापन
निराश लौट रहे हैं पक्षी प्रेमी और पर्यटक
बता दें कि शेखा झील पक्षी विहार पर देश-विदेश की हजारों पक्षी विचरण करने आते हैं, जिन्हें देखने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय वाइल्डलाइफ विभाग के शोधार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी व पर्यटक झील पर पहुंचते हैं। प्रतिदिन लगभग 60 से 100 लोग झील पर पहुंचते हैं। नेचर गाइड मोहम्मद इशाक ने बताया कि बंद के बावजूद प्रतिदिन काफी लोग झील पर आते हैं जो तालाबंदी देखकर वापस लौट जाते हैं।