फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Sheikh Abdullah was the father of women education in modern India: Vice Chancellor

अलीगढ़: शेख अब्दुल्ला आधुनिक भारत में महिला शिक्षा के पितामह थे : कुलपति

Mon, 16 Nov 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Sheikh Abdullah was the father of women education in modern India: Vice Chancellor
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सर सैयद एकेडमी और दारा शिकोह सेंटर फॉर इंटरफेथ दो महत्वपूर्ण संस्थान हैं। यह दोनों संस्थान पुस्तकों के प्रकाशन के साथ-साथ जनसंपर्क पर भी ध्यान केंद्रित करें, जिससे समाज को लाभ हो सके। यह बात एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने सर सैयद एकेडमी द्वारा आयोजित पुस्तकों के ऑनलाइन विमोचन समारोह के दौरान कही।
समारोह में कुलपति तारिक मंसूर ने मकालात-ए-सर सैयद (मौलाना मोहम्मद इस्माइल पानीपती) भाग एक, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैलेंडर-1932, तफहीम-ए-सर सैयद (अल्ताफ अहमद आजमी), शेख मोहम्मद अब्दुल्ला (पापा मियां) (डॉ. मोहम्मद फुरकान), जस्टिस सर शाह मोहम्मद सुलेमान (डॉ. असद फैसल फारुकी) और मौलवी चिराग अली (डॉ. रजा अब्बास) से जुड़ी पुस्तकों का विमोचन किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को भारत में आधुनिक महिला शिक्षा का पितामह कहा जा सकता है। जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवाई ने कहा कि मौलाना इस्माइल पानीपती की पुस्तक का प्रकाशन 1955 में हुआ था। जिसमें प्रति लेखकों की गलतियों के कारण कई कमियां थीं। सर सैयद एकेडमी ने विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में इन त्रुटियों को ठीक करके पुस्तक को दोबारा प्रकाशित किया है। कार्यक्रम में प्रोफेसर अब्दुल रहीम किदवई, सर सैयद एकेडमी के डायरेक्टर मोहम्मद शाहिद, सह कुलपति प्रोफेसर जहीरूद्दीन, प्रोफेसर अली मोहम्मद नकवी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed