फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Seven shops sealed without a map in Dodpur

अलीगढ़ : दोदपुर में बिना नक्शा बन रहीं सात दुकानें सील

Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Seven shops sealed without a map in Dodpur
अवैध निर्माणों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का अभियान जारी है। टीम ने मंगलवार को दोदपुर में बिना नक्शा पास कराए बन रही सात दुकानें सील कर दीं। इस दौरान टीम को बिल्डर के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन सिविल लाइन पुलिस की सख्ती के कारण उनकी एक न चली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बिल्डर हुरी परवीन पत्नी स्व. खालिद बिन मखदूमी ने हुरी कॉप्लेक्स दोदपुर रोड के भूखंड क्षेत्रफल 18 गुणा 80 वर्ग फुट में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए पूर्व में निर्मित भूतल पर बनी दुकानों के ऊपर प्रथम तल पर सात दुकानों का निर्माण करा रही थीं। इन्हें पूर्व में नोटिस दिया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निर्माणाधीन सात दुकानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण स्टाफ व थाना सिविल लाइन का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed