फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Seeing the degradation of princes, came to SP: Arjun

अलीगढ़: प्रधानों की दुर्गति देख सपा में आया :अर्जुन

Sun, 29 Nov 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Seeing the degradation of princes, came to SP: Arjun
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

वर्ष 2009 में विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा के गठन कर उसके अध्यक्ष बने अर्जुन सिंह भोलू भी सपा में शामिल हो गए हैं। गुजरे 11 साल में उन पर अलग अलग छात्र आंदोलनों में लगभग 17 मुकदमे दर्ज हुए। जिसमें बसपा सरकार में चार, सपा में आठ और भाजपा शासन में पांच मुकदमे हुए हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह धनीपुर ब्लाक के गांव अलहदादपुर की प्रधान हैं और वर्तमान में प्रधान संगठन अलीगढ़ की अध्यक्ष हैं।
अर्जुन सिंह ने कहा कि सपा शासन में प्रधानों की बात सुनी जा रही थी। राममनोहर लोहिया योजना में एक एक गांव को सालाना 40 लाख रुपये मिलते थे। जनेश्वर मिश्र योजना में पूरे गांव में सीसी सड़क मिलती थी। सोलर लाइट मिलती थी। प्रधानों का मानदेय सपा ने 2500 से 3500 रुपये किया था। भाजपा सरकार में सब योजनाएं बंद हो गईं। प्रधानों को मिलने वाली धनराशि से स्कूलों के काम कराए जा रहे हैं। जिससे गांव में काम करने का पैसा ही नहीं बचता है।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई पत्रकारवार्ता में अर्जुन के संबोधन के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अर्जुन की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मंडी से गांवों का विकास होता था, भाजपा ने मंडी की कमाई को ही खत्म कर दिया। अर्जुन सिंह ने कहा उन्होंने सपा अध्यक्ष से अलीगढ़ में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग की है, जिस पर उन्होंने सकारात्मक संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि उनके सपा में शामिल होने छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की अहम भूमिका है, रंजीत सिंह ने ही पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी से उनकी सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed