{"_id":"647b73aaadeb15c6d10a4185","slug":"aligarh-security-guard-jumped-from-22nd-floor-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नोएडा में 22वीं मंजिल से कूंदा सिक्योरिटी गार्ड, हुई मौत, कुछ दिन से था तनाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नोएडा में 22वीं मंजिल से कूंदा सिक्योरिटी गार्ड, हुई मौत, कुछ दिन से था तनाव में
Sat, 03 Jun 2023 10:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:39 PM IST
सार
अलीगढ़ के खेड़ा सल्लू गांव निवासी ओमवीर आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब वह 22वीं मंजिल पर गया और वहां से वह नीचे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड
- फोटो : demo pics
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कूदकर सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या कर ली। शनिवार तड़के हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के खेड़ा सल्लू गांव निवासी ओमवीर आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब वह 22वीं मंजिल पर गया और वहां से वह नीचे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर सोसाइटी के अन्य सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
ओमवीर के साथ काम करने वाले अन्य सिक्योरिटी गार्डों ने बताया कि वह किसी बात को लेकर कुछ दिन से तनाव में था। शुक्रवार रात को भी कुछ गार्डों के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। सूचना के बाद परिजन शनिवार सुबह ही नोएडा पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन