फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Screws on hoarding of mustard oil

अलीगढ़ : सरसों के तेल की जमाखोरी पर शिकंजा

Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Screws on hoarding of mustard oil
त्योहारी सीजन में सरसों के तेल के दाम लगातार बढऩे पर प्रशासन ने जमाखोरी पर शिकंजा कस दिया है। अधिकारियों की टीम ने बुधवार को बाजारों में थोक और फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर स्टाक और रेट की जानकारी की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देश पर गठित टीम में उप जिलाधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी शामिल हैं। इस टीम ने खाद्य तेलों में मूल्य वृद्धि एवं जमाखोरी को लेकर महावीर गंज मंडी में मैसर्स राजेंद्र प्रसाद प्रदीप कुमार, मैसर्स कृष्णा एक्सपेलर, मैसर्स गौरव ट्रेडर्स एवं मैसर्स दीपक ट्रेडर्स की जांच की।
विज्ञापन

इन व्यापारियों के यहां स्टॉक का सत्यापन किया गया। जिसमें नियमानुसार स्टाक ठीक पाया गया। सरसों का तेल थोक में 16000 प्रति क्विंटल एवं फुटकर में 165 प्रति किलो। इसी तरह पाम ऑयल 13000 प्रति क्विंटल एवं फुटकर में 135 प्रति किलो की दर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी व्यापारियों को जमाखोरी न करने एवं मूल्य वृद्धि न करने के लिए निर्देशित किया गया। यह भी निर्देश दिए गए कि वह अपने व्यापार स्थल पर रेट बोर्ड के साथ-साथ स्टॉक भी प्रदर्शित करें। मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि तिलहन और खाद्य तेल के भंडारण की सीमा भी तय कर दी गई है। ये दोनों स्टाक की लिमिट 31 मार्च 2022 तक व्यापारियों को नियम के अनुसार ही रखनी होगी। इसके तहत तिलहन में खुदरा विक्रेता 50 क्विंटल, बल्क कंजूयमर 200 क्विंटल, थोक विक्रेता 500 क्विंटल, कमीशन 500 क्विंटल तक माल रख सकेंगे। खाद्य तेल में खुदरा विक्त्रस्ेता 10 क्विंटल, बल्क कन्जूयमर 100 क्विंटल, थोक विक्त्रस्ेता 250 क्विंटल, कमीशन एजेंट 250 क्विंटल तक माल रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed