{"_id":"5f56979d8ebc3e3781675df0","slug":"aligarh-scooty-looted-from-hardware-businessman-on-highway-bypass-city-office-news-ali2432329157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हाईवे बाईपास पर हार्डवेयर कारोबारी से स्कूटी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हाईवे बाईपास पर हार्डवेयर कारोबारी से स्कूटी लूटी
विज्ञापन
महानगर के देहलीगेट थाना क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक हार्डवेयर कारोबारी से स्कूटी व अन्य सामान लूट लिया। इस सूचना पर एसपी सिटी आदि पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है।
मडराक निवासी नरेश राना हार्डवेयर कारोबारी सोमवार सुबह स्कूटी से अपनी बूआ के घर गभाना जा रहे थे। देहली गेट इलाके में हाईवे बाईपास पर एलाना मीट फैक्टरी के पास पहुंचते ही लाल रंग की अपाचे बाइक पर दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर घेर लिया और पीछे बैठे युवक ने नरेश की कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए। जाते समय गोली मारने की धमकी दे गए। बदमाशों के जाने पर नरेश के शोर पर राहगीर आ गए। सूचना पर एसपी सिटी आदि पहुंच गए। इंस्पेक्टर आशीष कुमार के अनुसार हार्डवेयर कारोबारी से स्कूटी लूट में लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर किया जाएगा।
भाजपा नेता से लूट का प्रयास, धमकी भी मिली
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राहुल चेतन संग रविवार रात में लूटपाट की कोशिश हुई। इस मामले में सोमवार को उन्होंने गांधीपार्क थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि रविवार रात वह शीशियापाड़ा स्थित घर से अपने बीमार पिता की दवा लेने जा रहे थे। दुबे का पड़ाव शराब ठेके पर कुछ असामाजिक तत्वों ने घेरकर लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। इसके बाद रात में उन्हें फोन पर धमकी भी मिली है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणिकांत शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।