फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: School Chalo campaign will be broadcast live in 1600 schools

अलीगढ़ : स्कूल चलो अभियान का 1600 स्कूलों में होगा सजीव प्रसारण

Sun, 03 Apr 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: School Chalo campaign will be broadcast live in 1600 schools
चार अप्रैल से प्रदेश भर के साथ ही जिले में स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। इसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। जिले के करीब 1600 स्कूलों में सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। अभियान की तैयारियों का शनिवार को मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव सूचना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जायजा लिया।
विज्ञापन

स्कूलों में टीवी व लाइव प्रसारण की व्यवस्था बीएसए, एबीएसए एवं प्रधानाध्यापकों के स्तर से कराई जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों के जिला सूचना अधिकारी शामिल हुए। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ढाका ने बताया कि जनपद में 2115 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। अब तक 1600 से अधिक विद्यालयों में टीवी लगाकर वहां छात्र- छात्राओं को स्कूल चलो अभियान के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान का सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों व नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में ब्लॉक लोधा के एमलपुर विद्यालय में किया जाएगा। पांच अप्रैल को विकास खंडों में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने डीएम सेल्वा कुुमारी जे., अपर आयुक्त कंचन शरण, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका से अभियान की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा है कि आईजीआरएस पोर्टल पर लोगों की शिकायतों की अनदेखी व निस्तारण में लापरवाही बरतना अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भारी साबित हो सकता है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा के दौरान डीएम ने 77 से अधिक मामले लंबित मिलने पर नाराजगी जताई है।
एडीएम सिटी नगर राकेश कुुमार पटेल की देखरेेख में समाज कल्याण विभाग की 38 में से 36, पंचायतीराज विभाग की 20, ग्राम्य विकास विभाग की 13 में से आठ एवं नगर निगम के चार मामलों का निपटारा करा दिया गया।
ग्राम सभा की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे हटेंगे
ग्राम सभा की अनुसूचित जाति एवं कमजोर वर्ग की संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा। खाली पड़ी अविवादित जमीनों का पात्र व्यक्तियों को आवंटन होगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जिले के सभी एसडीएम को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

प्रत्येक तहसील में सप्ताह भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सुधीर कुमार ने बताया कि ग्राम सभा एवं पट्टा आवंटन की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों का सत्यापन कराते हुए उन पर अवैध कब्जों को हटवाने की प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed