फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Save the seriously injured in road accidents, get five thousand reward

अलीगढ़ : सड़क हादसों में गंभीर घायलों को बचाएं, पांच हजार इनाम पाएं

Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Save the seriously injured in road accidents, get five thousand reward
फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन। - फोटो : CITY OFFICE
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों के मददगारों (गुड सेमेरिटन) के लिए भारत सरकार प्रोत्साहन योजना लाई है। मददगारों को पांच हजार रुपये का इनाम मिलेगा। एक व्यक्ति एक साल में अधिकतम पांच बार यह इनाम ले सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। भारत सरकार ने सभी राज्यों के परिवहन विभाग के कमिश्नर को पत्र जारी कर 15 अक्तूबर से योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किसी सड़क हादसे में अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होता है तो एक घंटे के अंदर जो व्यक्ति उसे अस्पताल ले जाएगा और इलाज करवाएगा। वह गुड सेमेरिटन की श्रेणी में आएगा। रोड सेफ्टी योजना के तहत भारत सरकार ने परिवहन विभाग के सभी कमिश्नरों को शुरुआत में पांच-पांच लाख रुपये की ग्रांट जारी करेगी।
विज्ञापन

इस व्यवस्था को 15 अक्तूबर से लागू किए जाने की योजना है। डीएम, एसएसपी, एसपी ऑफिस, हेल्थ डिपार्टमेंट और अस्पताल, पुलिस डिपार्टमेंट आदि विभागों के समन्वय की रिपोर्ट के आधार पर गुड सेमेरिटन के खाते में पांच हजार रुपये जारी किए जाएंगे। अधिकतम पांच बार गुड सेमेरिटन यह इनाम ले सकते हैं। अब तक इस प्रकार के इनाम की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मानक
- अगर गुड सेमेरिटन गंभीर घायलों को एक घंटे में अस्पताल लेकर पहुंचते हैं। अस्पताल में घायल का बड़ा ऑपरेशन होना चाहिए। घायल को तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना चाहिए। इसके अलावा, दिमागी चोट लगी हो अथवा रीढ़ की हड्डी में चोट लगी हो। ऐसे लोगों की जान बचाने पर पांच हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
वहीं, सड़क हादसे में गंभीर घायल की एक से अधिक लोग जान बचाएंगे तो धनराशि आधी-आधी बांट दी जाएगी। पूरे साल के आधार पर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन को राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर दस व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
2019 में यातायात पुलिस के ये चार कर्मचारी चुने गए थे गुड सेमेरिटन
- वर्ष 2019 में सड़क हादसों में गंभीर घायलों की जान बचाने वालों में चार गुड सेमेरिटन यातायात पुलिस के कर्मचारी हैं। इन्होंने गंभीर घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी। इनमें हेड कांस्टेबल चालक महीपाल सिंह, कांस्टेबिल उमेश चंद्र, हेड कांस्टेबिल हरेश कुमार और होमगार्ड विक्रम सिंह शामिल हैं। कोई इनामी योजना न होने के चलते परिवहन विभाग ने इन्हें सिर्फ गुड सेमेरिटन के सम्मान से सम्मानित किया था।

- 15 अक्तूबर से लागू की जाने वाली गुड सेमेरिटन योजना का आधिकारिक पत्र अभी नहीं मिला है। लेकिन योजना की जानकारी मिल गई है। इससे कई लोगों की जान बचेगी, दूसरी तरफ जान बचाने के मामले में पुलिस के पचड़े में पड़ने वाली भ्रांतियां भी दूर होंगी। अभी तक हम सिर्फ जान बचाने वाले लोगों का सम्मान करते थे, अब पुरस्कार राशि भी मिलेगी। पत्र आते ही योजना का प्रचार प्रसार कराया जाएगा।
- फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन।
पिछले पांच सालों में अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे
सन हादसे मृतक घायल
2016 740 426 685
2017 810 151 702
2018 839 466 817
2019 929 530 928
2020 881 506 807
2021 460 258 520
नोट- 2021 के आंकड़े सितंबर तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed