फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Sapai arrested for blocking Dhanipur Mandi Gate and GT Road

अलीगढ़ : धनीपुर मंडी गेट व जीटी रोड जाम कर रहे सपाई गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2020 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Sapai arrested for blocking Dhanipur Mandi Gate and GT Road
अलीगढ़: कृषि कानून के खिलाफ धनीपुर मंडी में विरोध प्रदर्शन करते सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन सर्दी बढ़ने के साथ ही रफ्तार पकड़ रहा है। किसानों के समर्थन में खुल कर मैदान में उतरी सपा की किसान यात्रा जारी है। शनिवार को सपाइयों ने छठवें दिन इस यात्रा के दौरान धनीपुर मंडी के सामने जीटी रोड जाम कर दिया। मंडी गेट पर प्रदर्शन कर अंदर भी नारेबाजी की। पुलिस ने मंडी के अंदर से ही सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन ले जाए गए 28 सपाइयों को शाम को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इधर, पुलिस लाइन में दोपहर लगभग दो बजे अचानक छर्रा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह कहीं चले गए तो उनके गायब हो जाने की खबर फैल गई। लेकिन पूर्व विधायक कुछ देर बाद वापस आ गए। उन्होंने बताया कि वह उनके साथ गिरफ्तार साथी सपाइयों को जमानत पर रिहा करने के लिए अधिकारियों से बात करने गए थे। इधर, पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह सहित कई सपाइयों को उनके घरों में रोका गया।
विज्ञापन

सुबह लगभग 11 बजे जिलाध्यक्ष गिरीश यादव दलबल के साथ धनीपुर मंडी पहुंचे। उन्हें पता चला था कि कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक रही है। इसी बीच पूर्व विधायक भी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। कार्यकर्ता बढ़े तो नेताओं में जोश आया। राकेश सिंह ने बताया कि पूरा आंदोलन किसानों के लिए हो रहा है, इसलिए मंडी में किसानों से वार्ता कर उनके आंदोलन का समर्थन करने आए थे। पुलिस ने मंडी गेट पर बैरीकेडिंग लगा कर सबको रोकना चाहा लेकिन सपाई नहीं माने। सपाइयों ने जीटी रोड जाम कर दिया। रोड जाम होने से ट्रैफिक दोनों ओर ठहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क से हटाया तो सपाई धक्कामुक्की कर अंदर पहुंच गए। अंदर पहले से मौजूद कुछ कार्यक र्ता साथ हो गए। यहां सपाइयों ने घूम-घूम कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों का साथ देने का नारा बुलंद किया। इसके बाद पुलिस कुछ वाहन लेकर मंडी के अंदर गई और सपाइयों को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। सपाइयों से पुलिस ने कहा कि उन्हें गांधीपार्क थाने ले जाएंगे। थाने पहुंचने पर एक वाहन में मौजूद जिलाध्यक्ष की टीम को उतार दिया जबकि दूसरी टीम राकेश सिंह के साथ पुलिस लाइन ले जाई गई। पुलिस लाइन पहुंचे सपाइयों को शाम पांच बजे के करीब जमानत पर रिहा किया गया।
इधर, जिलाध्यक्ष टीम के साथ अपने स्वर्णजयंती नगर कार्यालय पहुंचे और बाकी सपाइयों की रिहाई के लिए डीएम और एसएसपी से बात की। इस पर अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन न करें तो रिहाई होगी। बहरहाल, शाम को सभी सपाई रिहा कर दिए गए। जिलाध्यक्ष के साथ एमएस सगीर, मो. सगीर, रत्नाकर पांडेय, अहमद सईद सिदीकी, गुलिस्ताना, सीमा, सुधा गुप्ता आदि थे। इधर, ठा. राकेश सिंह के साथ मनोज यादव, क़ृपाल सिंह, जैकी ठाकुर, पप्पू प्रधान, अब्दुल हमीद घोषी, नरेंद्र सूर्यवंशी खटीक आदि थे। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी पुलिस लाइन पहुंच गए थे।
14 दिसंबर को कलक्ट्रेट घेरेंगे सपाई
अलीगढ़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आगामी 14 दिसंबर सोमवार को सपाइयाें ने कलक्ट्रेट घेर कर प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। इस संबंध में सपाइयों ने जिला प्रशासन को सूचित किया है ताकि उनको प्रदर्शन करने दिया जाए। रोका न जाए। वहीं, तस्वीर महल चौराहा, ठंडी सड़क और अनूप शहर रोड पर शमशाद मार्केट के पास बैरीकेडिंग पहले से ही लगा दी गई है। अभी तक सपाइयों को इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा है कि अनुमति मिले या नहीं। उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह घर में किया नजरबंद
अलीगढ़। किसान यात्रा आंदोलन को हल्का करने के लिए पुलिस ने पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह को शनिवार को उनके आवास पर नजरबंद कर लिया था। इस पर उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को पुलिस लाइन ले जाकर कैदियों की तरह बैठाया जा रहा है। उनको घरों से निकलने नहीं दिया जा रहा है। क्या हम अपराधी हैं..? क्या हमारे कहीं वारंट हैं..? या हमने किसी कानून को तोड़कर शांति भंग की है। शासन प्रशासन ये बताएं कि ऐसा क्यों है..? हमें किसानों की मदद से रोकने की कोशिश न करें अन्यथा मजबूर होकर विशाल आंदोलन करना पड़ेगा। उनके आवास पर ही सभा हुई। जिसमें कपिल शर्मा, कुलदीप यादव, संदीप यादव, हीरा लाल यादव, पवन यादव, मुकुल गर्ग गोलू, प्रदीप यादव, प्रशांत, यश पाराशर, लोकेश चौधरी, प्रशांत श्रीवास्तव, रूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

सपा को रोक नहीं पाएगी योगी सरकार : जिब्रान
अलीगढ़। बरौली विधानसभा के गांव माधवगढ़ पहुंचे सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान ने किसानों का दुख दर्द सुना और योगी सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा ले, सपाइयों को रोक नहीं पाएगी। किसान ठंड में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन हठी मोदी सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा। यह तानाशाह सरकार है, जो जाने वाली है। इसका बदला किसान विधानसभा के चुनाव में लेंगे। इस मौके पर उनके साथ शाहजाद अल्वी, यूनुस सलीम सैफ ी, राहत अली, अशोक प्रधान, ठाकुर गुड्डा, अनवर खान, साबुद्दीन मेवाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed