Aligarh: कपड़े की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट, मालिक के खिलाफ दलित समाज ने किया प्रदर्शन
जिले के थाना देहली गेट क्षेत्र का जहां गौरव वार्ष्णेय की कपड़े की दुकान पर दलित समाज का युवक अशोक कुमार सेल्समैन का कार्य करता है। जिसे किसी बात को लेकर दुकान स्वामी व उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
विस्तार
अलीगढ़ में दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में गया भर्ती कराया गया है। आक्रोशित परिजन और समाज के लोगों ने चौराहा जामकर जमकर हंगामा किया। साथ ही लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाएं ।
मामला जिले के थाना देहली गेट क्षेत्र का जहां गौरव वार्ष्णेय की कपड़े की दुकान पर दलित समाज का युवक अशोक कुमार सेल्समैन का कार्य करता है। जिसे किसी बात को लेकर दुकान स्वामी व उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल अशोक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गये जहां घायल की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
घटना को लेकर दलित समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने थाना देहली गेट का घेराव करते हुए रोड़ जामकर दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के आलाधिकारियों ने प्रदर्शन करने वाले लोगों को समझाकर कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।