फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's eyes on the budget of the state government may get approval for new projects

अलीगढ़ : प्रदेश सरकार के बजट पर अलीगढ़ की निगाहें, मिल सकती है नई परि योजनाओं को मंजूरी

Thu, 26 May 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's eyes on the budget of the state government may get approval for new projects
प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार दूसरे कार्यकाल में बृहस्पतिवार को बजट पेश करेगी। इस बजट पर अलीगढ़ वासियों की निगाहें
विज्ञापन

लगी र्हुइं हैं। नागरिकों को भरोसा है कि जिले के विकास के लिए सरकार अपने खजाने में से कुछ बजट यहां की पुरानी मांगों व नई परियोजनाओं के लिए दे सकती है। पिछले साल 94 विभागों को 2772 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था।

इस बार डिफेंस कॉरिडोर, धनीपुर एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, साथा चीनी मिल, चार फ्लाई ओवर, फोरलेन सड़क, सारसौल बस अड्डा आदि के लिए बजट मिल सकता है। सरकार ताला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कच्चे माल के लिए बैंक की स्थापना के लिए भी प्रावधान कर सकती है। उद्यमियों के लिए ओडीओपी का बजट बढ़ा सकती है। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की संभावना जतायी जा रही है। क्वार्सी चौराहा, सारसौल व सासनीगेट पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर। रिंग रोड व खैर बाईपास के लिए भी बजट को मंजूरी दी जा सकती है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। गंगा सरफेस वाटर की सप्लाई के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर अटका हुआ है। खैर रोड पर डिफेंस कॉरिडोर, राज्य विश्व विद्यालय के निर्माण समेत कई परियोजनाओं के लिए धन आवंटन हो सकता है। जिले की नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के लिए बजट में बढोतरी होने की संभावना है। देखने वाली बात होगी कि बजट में सरकारी के पिटारे से अलीगढ़ की झोली में क्या-क्या सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed