फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Rs 500 fine for parking a vehicle at the main entrance of the station

अलीगढ़ : स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर वाहन खड़ा करने पर 500 रुपये जुर्माना

Sun, 07 Nov 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Rs 500 fine for parking a vehicle at the main entrance of the station
अलीगढ़ जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर वाहन खड़ा करने पर अब 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए वहां पर दीवारों पर सूचना अंकित करा दी है। वाहन खड़ा करने वालों को चेतावनी देते हुए 500 रुपये के जुर्माने को हाईलाइट किया गया है, ताकि सभी आनेजाने वाले इसे आराम से पढ़ सकें। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो ई रिक्शा वालों ने इस जगह पर कब्जा जमा लिया था, उनके खड़े होने से जाम लग जाता था। इसलिए सख्ती बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार की साफ सफाई, सुरक्षा, मुसाफिरों को बेहतर आवागमन मुहैया कराने के लिए वाहनों की पार्किंग की मनाही कराई गई है। वाहन प्रवेश द्वार के आगे पीछे खड़े हो सकते हैं, लेकिन उतनी ही देर, जितनी देर में सवारी उतर या चढ़ सके। बेवजह या केवल सवारी लेने के लिए खड़े होने वालों पर सख्ती की जाएगी। उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना की कार्रवाई कार, बस, जीप, दोपहिया तिपहिया सहित सभी वाहनों से की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed