फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Robber arrested after an encounter

अलीगढ़ः रंजीत-मंगल गैंग का कुख्यात लुटेरा मुठभेड़ में दबोचा

Fri, 31 Jul 2020 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Robber arrested after an encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल डकैत सागर। - फोटो : neeraj
जिले के चर्चित सरदार रंजीत और मंगल हाबूड़ा गैंग का सदस्य कुख्यात लुटेरा सागर हाबूड़ा बृहस्पतिवार देर रात जवां क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में धरा गया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया, जबकि उसके दो साथी बाइक छोड़कर भाग गए। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। मौके से पल्सर बाइक, तमंचा आधा दर्जन कारतूस व खोखा बरामद हुए थे। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उससे पूछताछ जारी थी। 
विज्ञापन


जिले में रोजाना की तरह शाम छह बजे से रात दस बजे तक की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे अनूपशहर रोड की सीडीएफ चौकी पर अलीगढ़ की ओर से काली पल्सर बाइक पर जाते तीन लोगों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। मगर वह बैरियर में टक्कर मारकर आगे भाग लिए। इस पर चौकी से एसओ जवां को बताया गया। एसओ जवां अभय शर्मा व उनकी टीम ने जब इन्हें घेरने का प्रयास किया तो सुमेरा झाल के पास इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में सागर पुत्र चंचल निवासी कस्बा अकराबाद के गोली लग गई और वहीं गिर गया, जबकि उसके साथी राजवीर उर्फ रामसिंह व सोनू उर्फ भूपेन्द्र अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। 
विज्ञापन



घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि एसओ पुलिस टीम के साथ इलाके में चेकिंग में जुटे रहे। देर रात तक चेकिेंग जारी थी। इधर, जिला अस्पताल में पूछताछ के दौरान सागर ने खुद ही स्वीकारा कि उसने जिले में रंजीत व मंगल हाबूड़ा के साथ बन्नादेवी, इगलास, अकराबाद, गांधीपार्क आदि में कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है और बन्नादेवी से जेल गया। इसके अलावा कानपुर, हाथरस, बरेली आदि में वारदातों को अंजाम दिया है। बरेली में आईसीआईसी बैंक से 20 लाख की चोरी में जेल गया था। वहां से तीन माह पहले ही पैरोल पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक लूटनी थी, फिर इगलास में लुटते दो व्यापारी
पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह अनूपशह रोड पर बाइक लूट के इरादे से घूम रहे थे। यहां सुनसान इलाका होने के कारण उन्होंने बाइक लूटना प्लान किया था। इस लूटी गई बाइक से इगलास में एक-दो दिन में एक परचून व्यापारी और हाथरस से रोजाना इगलास गल्ला मंडी आने वाले गल्ला आढ़ती को लूटना था। उसकी प्लानिंग व रैकी पहले से हो चुकी है। एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम की पीठ ठोंकी है। देर रात फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई थी, जबकि जिला अस्पताल में पूछताछ को एसपी सिटी अभिषेक, सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव आदि पहुंच गए थे।


- जवां में बैरियर चेकिंग के दौरान भागते तीन बाइक सवारों से मुठभेड़ में गोली लगने पर एक पकड़ा गया है। दो भागे हैं। पकड़े गए बदमाश ने खुद का संपर्क कुख्यात रंजीत व मंगल हाबूड़ा से बताया है जो ऊपरकोट कोतवाली दुर्दांत व पुराने चर्चित अपराधी हैं। इन्होंने बाइक लूट की प्लानिंग व इगलास में दो लूट की प्लानिंग कर रखी थी। जो बाइक बरामद हुई है, उसकी जांच कराई जा रही है।-अभिषेक एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed