फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Results of AMU schools will be announced soon

अलीगढ़ : जल्द घोषित होगा एएमयू के स्कूलों का रिजल्ट

Tue, 14 Jul 2020 07:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Results of AMU schools will be announced soon
सीबीएसई के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम भी अब एक-दो दिन में आने की संभावना है। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। विद्यार्थियों में भी इसको लेकर कौतूहल है।
विज्ञापन

एएमयू स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के कुछ पेपर शेष रह गए थे। उनमें विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान कर विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत करना तय किया है। एएमयू के स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 300 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों के मुताबिक सीबीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद एएमयू स्कूलों का भी परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की परंपरा रही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि एएमयू स्कूलों की बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अगले एक-दो दिनों में परिणाम घोषित होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed