फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Resolve to make Yogi CM again

अलीगढ़ : योगी को फिर सीएम बनाने का लिया संकल्प

Sun, 17 Oct 2021 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Resolve to make Yogi CM again
एटा चुंगी स्थित सिंह सेवा सदन में शनिवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य ने कहा कि आज प्रदेश और देश सुरक्षित हाथों में है। उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है। गरीबों और दलितों को उनका अधिकार मिल रहा है। हमें 2022 में योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। यहां दलित समाज ने फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभियान में जुटने का संकल्प लिया। अध्यक्षता हरि किशन कोरी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार के समक्ष दीप जलाकर किया गया। अतिथियों का स्वागत सम्मान पदाधिकारियों ने किया। जिलाध्यक्ष हरि किशन कोरी ने कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे। साथ ही नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। दलित समाज आज मंच से यह संकल्प लेता है।
विज्ञापन

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, उप्र महिला आयोग की सदस्या रामसखी कठेरिया, अरुण कुमार फौजी, जयदीप गौड़, राजकुमारी, नीतू सोलंकी आदि मंचासीन रहे। इस मौके पर चंद्रपाल, उदयवीर सिंह प्रधान, विपिन चंचल, विक्रम जीनवाल, राजीव कुमार भारती, नाहर सिंह, आशीष, भू प्रकाश माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के कार्यों की हुई समीक्षा
सूतमील चौराहे स्थित किरण पैलेस में भाजपा अनुसूचित मोर्चा परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य ने सभी पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्षों का परिचय लिया और उनके कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाएं लेकर आई हैं। पूर्व की सरकारों ने दलित समाज को ठगा है। हमें फिर से राज्य में योगी सरकार को स्थापित करना है ताकि दलित समाज का विकास न रुके।

महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि आगामी चुनावों में बढ़ चढ़कर भाजपा को मजबूत करें। इस मौके पर इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सोनू कुमार, डॉ. एलबी दयाशंकर, राज कमल सोनकर, राकेश सहाय, राजीव भारती जी, राजकुमार सम्मी, अनीता जैन, ओम प्रकाश नायक, अरुण फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed