फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Release Vinay Varshney, else there will be agitation

अलीगढ़ : विनय वार्ष्णेय की रिहाई कराओ, वरना होगा आंदोलन

Mon, 08 Feb 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Release Vinay Varshney, else there will be agitation
अलीगढ़ : आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म हाउस में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के 14वें राष्ट्रीय अधिवे? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच से रविवार को बाबरी मंडी कांड के दौरान युवक की हत्या में जेल में निरुद्ध युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय की रिहाई का मुद्दा उठा। मंच संचालक मानव महाजन ने सीधे-सीधे कहा कि उसकी रिहाई कराई जाए, वरना आंदोलन किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने भी लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष मुद्दा रखा और उन्हें रिहाई संबंधी ज्ञापन सौंपा।
दस माह से एटा जेल में निरुद्ध विनय वार्ष्णेय की रिहाई के लिए मानव महाजन ने मंच से सभी राज्य मंत्रियों के सामने मुद्दा रखा। साथ में कहा कि अभी तो अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के विषय में कहा कि उन्होंने ऐसी मदद की है, जो सार्वजनिक नहीं की जा सकी। अगर रिहाई नहीं हुई तो अब आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान विनय के भाई ने मुलाकात के लिए लोकसभा अध्यक्ष को व घनेंद्र वार्ष्णेय ने रिहाई के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पांडला में रिहाई संबंधी एक बैनर भी लगवाया गया था, जिसमें विनय का फोटो लगा था।
विज्ञापन

सुमंत बोले, हम सबरी के बेर, लोकसभा अध्यक्ष हमारे राम
अलीगढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष अधिवेशन की प्रस्तावना रखते हुए डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार अध्यक्ष पद पर समाज का व्यक्ति आसीन हुआ है, जिससे हमारा और पूरे समाज का सीना 56 इंच का हो गया है। यह काम केंद्र की भाजपा सरकार ने पहली बार किया है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि सबरी के बेर खाने भगवान राम आए हों। हम सबरी के बेर हैं और ये हमारे भगवान राम हैं। उन्होंने पहली बाद मोदी के पीएम बनने और शाह के गृह मंत्री बनने पर भी समाज का सीना 56 इंच का होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर सराफ परिवार से मिले नगर विकास मंत्री
अलीगढ़। प्रदेश सरकार के मंत्री महेश गुप्ता ने शेखर द रियल स्टेट की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी के सासनी गेट स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की। इस दौरान शेखर सराफ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह कोरोना काल के चलते उनकी मृत्यु पर नहीं आ पाए थे। शेखर जी उनके बहुत करीबी लोगों में थे और उनके निधन से हुई क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर उनके पुत्र व समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सर्राफ व अमित सर्राफ सहित अन्य परिजन मौजूद थे।

कई स्थानों पर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के स्वागत के लिए रविवार को लोगों में होड़ मची रही। मंच से लेकर आयोजन स्थल और रास्ते में भी उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सबसे पहले कृष्णा गुप्ता ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके अलावा मंच पर सभी विधायक व सांसद गणों ने स्वागत किया। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने स्वागत भाषण कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा रास्ते में पूर्व मेयर शकुंतला भारती, युवा भाजपा मोर्चा अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed