फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Referring to Ram Mandir used to do welfare even in unconscious state

अलीगढ़ : अचेतावस्था में भी कल्याण करते थे राम मंदिर का जिक्र

Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Referring to Ram Mandir used to do welfare even in unconscious state
मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के घर पर फोटो पुष्प अर्पित करते प्रगतिशील समाजवाद - फोटो : CITY OFFICE
लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू में लगभग अचेतावस्था में भी कल्याण सिंह ने राममंदिर का जिक्र किया। यह बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के सांसद पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया रो पड़े।
विज्ञापन

राजू भैया ने मीडिया को बताया कि बाबूजी आईसीयू में भर्ती थे। उनसे मैने पूछा कि बाबूजी तबियत कैसी है। इस पर उन्होंने कहा कि बेटा जब से मंदिर से लौटा हूं, पेट में गैस बन रही है। फिर मैने पूछा कि किस मंदिर में गए थे तो बाबूजी बोले कि वहीं तो गया था मंदिर में।
विज्ञापन

राजू भैया कहते हैं कि दरअसल बाबूजी उस समय लगभग अचेतावस्था में थे। यह कहकर राजू भैया रो पड़े। उन्होंने कहा कि रामलला ने जिस काम के लिए भेजा था, उन्होंने पूरा कर दिया था। इसलिए रामलला ने उन्हें अपने पास बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कल्याण सिंह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू में करीब डेढ़ महीने से अधिक समय तक भर्ती रहे थे। 21 अगस्त 2021 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed