फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Record 62 corona infected found in district

अलीगढ़ : जिले में 62 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 30 Jul 2020 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Record 62 corona infected found in district
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
एंटीजन टेस्ट शुरू होने के बाद शहर एवं गांव में छिपे कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने लगे हैं। बुधवार को रिकार्ड 62 संक्रमित सामने आए हैं, जिनमें से करीब 40 की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट की है। जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1322 तक पहुंच गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्टं में 62 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रोज 1500 से अधिक लोगों का एंटीजन टेस्ट हो रहा है। इससे वैसे लक्षणरहित मरीज भी सामने आने लगे हैं, जिन्हें खुद पता नहीं है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
विज्ञापन

संक्रमित लोगों में ब्राह्मणपुरी की 18 साल की महिला, गरूड़धाम महेंद्रनगर का 78 वर्षीय बुजुर्ग, विकास लोक कॉलोनी हरदुआगंज का 65 वर्षीय व्यक्ति एवं 10 और 23 साल की युवती, कुंवरनगर की 8 साल की बच्ची, 18 और 25 साल का युवक, धनीपुर की 15 व 45 साल की महिला, अहमदनगर दोदपुर का 11 व 33 साल का युवक और 7 व 62 साल की महिला, गोपाल हाउस मैरिस रोड का 31 वर्षीय युवक, घनश्यामपुरी का 60 साल का बुजुर्ग, किशनपुर जटाव बगीची का 23 वर्षीय युवक, ब्राह्मणपुरी का 44 वर्षीय युवक, शिवविहार कॉलोनी का 30 वर्षीय युवक, हलवायान छर्रा की 16 वर्षीय युवती, कुमार स्वीट छर्रा का 32 व 26 वर्षीय युवक, नगला अस्सु चंडौस का 7, 8 व 10 साल का बच्चा, 75 व 39 साल का व्यक्ति, पटवारी मार्ग मेन चौराहा की 19 व 52 साल की महिला और 56, 20 व 62 साल के बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

हलवायान छर्रा की 18, 12, 40 और 32 साल की महिला तथा 45 व 65 साल के बुजुर्ग, नई बस्ती खैर की 68, 19 एवं 25 वर्षीय महिला, महावीरपार्क मैरिस रोड के 68 साल के बुजुर्ग, भोलाना एसबीआई अतरौली का 47 वर्षीय व्यक्ति, गूलर रोड का 70 वर्षीय बुजुर्ग, मूसेपुर लोधा का 55 वर्षीय व्यक्ति, नेहरा लोधा की 50 वर्षीय महिला एवं 62 वर्षीय बुजुर्ग, नदा बाईपास लोधा की 38 वर्षीय महिला, विष्णुपुरी की 50 वर्षीय महिला, भारतीय नगर का 36 वर्षीय युवक एवं 60 साल की महिला, धंसारी छर्रा की 27 एवं 58 वर्षीय महिला, अतरौली का 30 साल का युवक, जवाहर नगर बन्नादेवी का 38 वर्षीय युवक, गोपालपुरी का 30 वर्षीय युवक, दुबे का पड़ाव की 30 वर्षीय महिला, नेहरा लोधा की 46 वर्षीय महिला, मोहननगर बन्नादेवी का 15 साल का लड़का, विष्णुपुरी का 57 वर्षीय व्यक्ति, मेलरोज बाईपास का 56 वर्षीय व्यक्ति, मसूदाबाद का 12 साल का बालक कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती तथा परिजनों को क् वारंटीन किया जा रहा है। घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed