{"_id":"6251df8d8c988634dc0adfbc","slug":"aligarh-ratandeep-left-the-responsibility-of-the-post-of-bsp-district-president-harjeet-became-the-president-aligarh-news-ali2889258111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रतनदीप ने छोड़ी बसपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, हरजीत बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रतनदीप ने छोड़ी बसपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, हरजीत बने अध्यक्ष
विज्ञापन
बसपा के जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छोड़ दी है। अब नए जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह होंगे। सितंबर 2020 में रतनदीप सिंह बसपा के जिलाध्यक्ष बने थे। उन्होंने कहा कि पीएचडी के लिए थीसिस लिखनी है, इसलिए समय नहीं मिल पा रहा था।
अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए अलीगढ़, आगरा व मेरठ मंडल के जोन प्रभारी सूरज सिंह से अनुरोध किया था। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो की अनुमति से अनुरोध स्वीकार लिया। जोन प्रभारी सूरज सिंह ने रतनदीप सिंह की जगह हरजीत सिंह को पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देश पर अलीगढ़ का बसपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
हरजीत ने बताया कि वह 2012 में बसपा भाईचारा मंडल महासचिव थे। वर्तमान में मुख्य सेक्टर इंचार्ज कासगंज अलीगढ़ मंडल हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना और सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ना है।
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष हरजीत सिंह का स्वागत जोन प्रभारी सूरज सिंह, विजय सिंह, सत्यपाल पीपला, मनोज, अलीगढ़ मंडल के प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, अशोक सिंह, सुरेश चंद गौतम ने बधाई दी है। इसके अलावा गजराज सिंह विमल, मुकेश चंद्रा, शिव कुमार शास्त्री, संतोष राव, केपी सिंह, मानवेंद्र सिंह उर्फ मोंटू को जिला सचिव बनाया गया है। ब्यूरो