फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh ranking declined ninth place in entire UP

Aligarh News: अलीगढ़ की रैंकिंग में आई गिरावट, पूरे यूपी में नौंवा स्थान

Sun, 05 Mar 2023 04:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 04:41 AM IST
सार

अलीगढ़ मंडल पिछले कई महीने तक पहले पांच स्थानों में शामिल रहा है। जनवरी माह की जारी की गई रैकिंग में अब चार स्थान की गिरावट आने से अब नौंवे स्थान पर आ गया है। अलीगढ़ मंडल को 325 में से 321 नंबर मिले हैं। 

विज्ञापन
Aligarh ranking declined ninth place in entire UP
9 - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास से संबंधित कार्यों की शासन स्तर से रैकिंग जारी की गई है। इसमें अलीगढ़ मंडल को प्रदेश भर में नौंवा स्थान मिला है। कुछ महीने पहले तक मंडल टॉप पर था। कई महीने से मंडल दूसरे स्थान पर भी कायम रहा था। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के क्रियान्वयन विभाग की ओर से विकास एजेंडा कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों एवं मंडलों की हर महीने रैकिंग जारी होती हैं। इसमें विकास कार्यों को लागू करने और जरूरतमंदों तक पहुंचाने के हिसाब से नंबर भी दिए जाते हैं। अलीगढ़ मंडल पिछले कई महीने तक पहले पांच स्थानों में शामिल रहा है। 
विज्ञापन


जनवरी माह की जारी की गई रैकिंग में अब चार स्थान की गिरावट आने से अब नौंवे स्थान पर आ गया है। 37 बिंदुओं पर तय की गई रैकिंग में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, रोजगार सृजन कार्यक्रम, पंचायत भवन, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, मनरेगा के कार्यों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन तहत महिलाओं को रोजगार दिलाने आदि कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें अलीगढ़ मंडल को 325 में से 321 नंबर मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed