फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Rakjatdani will donate today to save lives

अलीगढ़ : रक्जातदानी जान बचाने के लिए आज करेंगे महादान

Sat, 01 Oct 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:46 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा मलखान सिंह जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से हर बार की तरह स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। सुबह 9:30 बजे जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह इस शिविर का शुभारंभ करेंगे।सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी व मलखान सिंह जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा ने बताया कि किसी के एक यूनिट रक्त से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। इसके अलावा, प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र तक तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है।

विज्ञापन
Aligarh: Rakjatdani will donate today to save lives

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा मलखान सिंह जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से हर बार की तरह स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल सभागार में किया जाएगा। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह इस शिविर का शुभारंभ करेंगे।
सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी व मलखान सिंह जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा ने बताया कि किसी के एक यूनिट रक्त से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के चार अलग-अलग हिस्से किए जाते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र तक तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि शरीर की रक्त के उत्पादन की प्रक्रिया और तेज होती है। शरीर में स्वस्थ रक्त बनता है। बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आयोजन सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हैं सहयोगी
- विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, क्षत्रिय महासभा, ज्ञान महाविद्यालय, उड़ान सोसाइटी, हेल्प यू सोसाइटी, सत्यमन मानव सेवा संस्थान गभाना, हैंड फॉर हेल्प, यूपी डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन, सावन कृपाल रुहानी मिशन, डेरा सच्चा सौदा, मानवता का कल्पवृक्ष जट्टारी, अग्रवाल युवा संगठन, उम्मीद सामाजिक संस्था, दुर्बल वर्ग उत्थान समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed