फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Raising electronics market in Navratri

अलीगढ़: नवरात्र में लौटी इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक

Sun, 18 Oct 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Raising electronics market in Navratri
नवरात्र के दूसरे दिन समदरोड स्थित दुकान में खरीदारी करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नवरात्र के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक बाजार की चमक लौटने लगी है। सात महीने बाद बाजार का सन्नाटा टूटने से कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौटने लगी है। एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज से लेकर बैटरी और इनवर्टर आदि खरीदने के लिए ग्राहक बाजार में पहुंच रहे हैं। चाइनीज से ज्यादा मेक इन इंडिया उत्पाद को तवज्जो दे रहे हैं।
मार्च के अंतिम पखवाड़े से बाजार में सन्नाटा पसरा है। दवा, किराना व खाद्य पदार्थों को छोड़कर अन्य कारोबार को बहुत नुकसान हुआ है। नवरात्र के बाद बाजार की रौनक वापस आती दिख रही है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। पिछले छह महीने से टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बैटरी व इनवर्टर आदि खरीदने के लिए लोग घर से निकलने लगे हैं। सामानों की खरीद-बिक्री से बाजार में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। कंपनियां भी एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आई हैं। दुकानदारों द्वारा सुविधाएं दी जा रही हैं। खास बात यह है कि चाइनीज उत्पादों की मांग में 20 से 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। खरीदारी के समय मेक इन इंडिया पर ग्राहकों का जोर है।
विज्ञापन

सात महीने बाद बाजार का सन्नाटा टूटा है। नवरात्र में ग्राहक घर से निकलकर शोरूम पर आ रहे हैं। अब से लेकर दीपावली तक कारोबार की अच्छी उम्मीद है। - विजय कुमार, सारेक्स बैटरी
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम पर ग्राहक आ रहे हैं। कोरोना का डर बहुत हद तक कम हुआ है। एलईडी टीवी एवं वाशिंग मशीन की सबसे अधिक डिमांड है। खरीदारी का अच्छा अवसर है। - गौरव हरकुट, हरकुट इलेक्ट्रॉनिक्स
सर्दियों के मौसम को देखते हुए टीवी, एलईडी, वाशिंग मशीन आदि की मांग आ रही है। कंपनियों के ऑफर का लाभ लोग उठाने का प्रयास कर रहे हैं। - हर्षित राजपाल, चरण इलेक्ट्रॉनिक्स
नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार होने के कारण कम ग्राहक आए। रविवार को अच्छी संख्या में लोग पहुंचे। अब से लेकर दीपावली तक अच्छे कारोबार की उम्मीद है। - मनप्रीत सिंह, प्रीत इलेक्ट्रॉनिक्स
उम्मीद पर दुनिया कायम है। नवरात्र के बाद चहल-पहल बढ़ी है। ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वाशिंग मशीन की अधिक मांग है। - दीपक अग्रवाल, दीपक कूल होम
त्योहार में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बैटरी और इनवर्टर की पूरी रेंज मौजूद है। आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। - अभिषेक शर्मा, अमोग बैटरी
कोरोना काल में काम डाउन था। अब बैटरी एवं इनवर्टर की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। दीपावली में तो और अच्छा कारोबार होने की संभावना है। - अंकित गुप्ता, राइजेक्स बैटरी
ई-रिक्शा की वजह से बैटरी का काम ठीक है। घर के अतिरिक्त ऑटो में भी बैटरी की जरूरत होती है। त्योहार में उम्मीद है कि मार्केट फिर से नई ऊंचाइयों पर होगा। - विपुल प्रकाश गुप्ता, प्रकाश बैटरी
त्योहार के कारण बाजार उठा है। ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दीपावली तक तो अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - अर्पित माहेश्वरी, चुनमुन बैटरी

त्योहार खुशियां लेकर आए हैं। बैटरी व सोलर के कार्य अच्छे हो रहे हैं। उम्मीद है कि दीपावली के पहले मार्च 2020 वाली स्थिति में पहुंच जाएंगे। - मनोज कुमार सक्सेना, चिराग इलेक्क्ट्रॉनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed