फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh railway station will be built like an airport

Good News: एयरपोर्ट जैसा बनेगा अलीगढ़ रेलवे स्टेशन, 400 करोड़ होंगे खर्च, ध्वस्त होगी हेरिटेज बिल्डिंग

Fri, 02 Aug 2024 03:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 03:53 PM IST
सार

रेलवे रोड एवं सेंटर प्वाइंट की तरफ की इमारत के साथ अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। स्टेशन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार के पास चहारदीवारी को और ऊंचा किया जाएगा।

विज्ञापन
Aligarh railway station will be built like an airport
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा आलीशान बनाया जाएगा। इस पर 400 करोड़ का खर्च आएगा। यहां पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे की ओर से इसका मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से विकास कराने में करीब चार साल से ज्यादा का वक्त लगेगा।

विज्ञापन


इस संबंध में रेलवे के अफसरों ने 31 जुलाई को डीएम विशाख जी. से मुलाकात की। उन्होंने रेलवे स्टेशन के विकास के हरेक बिंदु पर गहनता से मंथन किया। रेलवे अफसरों का कहना है कि रेलवे रोड एवं सेंटर प्वाइंट की तरफ की इमारत के साथ अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। स्टेशन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार के पास चहारदीवारी को और ऊंचा किया जाएगा।

विज्ञापन

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ ही सुरक्षा पर जोर रहेगा। पिछले करीब डेढ़ साल से इस योजना पर कार्य चल रहा है, जल्द ही यह योजना परवान चढ़ेगी।- दीपक कुमार भारद्वाज, डिप्टी सीपीएम, प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के प्रस्ताव पर हुआ चयन

रेलवे बोर्ड ने स्टेशन पुनर्विकसित कार्यक्रम के तहत प्रयागराज मंडल के प्रस्ताव पर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का चयन किया है। करीब 400 करोड़ रुपये से पैदल पुल का निर्माण, लिफ्ट, एस्केलेटर, गाजियाबाद-दादरी चौथी लाइन समेत अन्य विकास कार्यों को कराया जाएगा। साथ ही, स्टेशन को इस तरह से संजाया-संवारा जाएगा कि अलीगढ़ की कला-संस्कृति और विरासत का दीदार हो और विकास के पथ पर बढ़ते शहर की झलक भी लोगों को देखने को मिले।

खास बातें
- रेलवे परिसर को खूबसूरत एवं आकर्षक बनाया जाएगा
- यात्री सुविधाओं में किया जाएगा इजाफा, स्टेशन की सुरक्षा बढ़ेगी
- रेलवे रोड एवं सेंटर प्वाइंट साइड की इमारत के साथ अलग-अलग बनेंगे प्रवेश एवं निकास द्वार
- एक नंबर प्लेटफार्म को किया जाएगा विकसित, बनेगा पार्क
- सेंटर प्वाइंट साइड में बनाई जाएगी वाहनों के लिए पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed