{"_id":"614f7e3e8ebc3efad87d8887","slug":"aligarh-raid-on-medical-store-running-without-license-in-khair-city-office-news-ali2741627141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : खैर में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : खैर में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा
विज्ञापन
खैर के शिवाला रोड पर शनिवार को बिना लाइसेंस चल रही फर्म राधा कृष्ण मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। इस मेडिकल स्टोर के संचालक राजेंद्र प्रसाद से इसको लेकर जवाब तलब किया गया है।
सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन विभाग पूरनचंद के निर्देशन पर औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र यादव द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। यहां भंडारित दवाओं के फर्म द्वारा कोई भी खरीद बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। अत: औषधि निरीक्षक ने औषधि अधिनियम के नियमानुसार दुकान में भंडारित लगभग दो लाख रुपये की दवाओं को जब्त करते हुए पांच दवाओं के सैंपल जांच हेतु लिए गए।
जब्त दवाओं में सभी प्रकार की दवाएं थीं। जिसमें एंटीबायोटिक, पेनकिलर, जीवन रक्षक इंजेक्शन, सर्जिकल आइटम, सैनिटाइजर आदि 80 प्रकार की औषधियां मिली हैं। राजेंद्र प्रसाद के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धाराओं के अंतर्गत वाद दायर किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। औषधि नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजा जा रहा है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अन्य धाराओं के अंतर्गत भी कार्रवाई होगी।