फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Pushed with power department team, abuses Galigalouz

अलीगढ़: बिजली विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की, गालीगलौज

Wed, 23 Sep 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Pushed with power department team, abuses Galigalouz
अलीगढ़: थाना गांधी पार्क में तहरीर देते बिजली विभाग के अवर अभियंता श्रवण कुमार सिंह एवं अन्य कर्म - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना गांधीपार्क क्षेत्र के विश्वनाथपुरम गली नंबर 4 में बिजली चोरी पकड़े जाने एवं अवैध केबल काटे जाने से नाराज लोगों ने बिजली विभाग की टीम को घेर लिया। इन लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की और गाली-गलौज की। विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर अपने आप को सुरक्षित किया। थाना गांधी पार्क में तीन ज्ञात सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
बिजली विभाग के 33/11 केवी उपसंस्थान धनीपुर के अवर अभियंता श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को वह टीम के साथ विश्वनाथपुरम गली नंबर चार में चेकिंग करने गए थे। कश्मीरी देवी पत्नी राम अवतार के परिसर में स्वीकृत विद्युत संयोजन पर लगे मीटर के सर्विस केबिल के अतिरिक्त एलटी लाइन पर सिंगल कोर की दो विद्युत केबिल द्वारा कटिया डालकर विद्युत चोरी किया जा रहा था। चेकिंग टीम ने अवैध केबिल काटना शुरू किया तो तीन लोग अज्ञात पड़ोसियों के साथ आ गए और टीम को घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। वे लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इसके साथ ही विद्युत केबिल को टीम से छीन लिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता का कहना है कि साथियों सहित किसी तरह वहां से भाग कर अपने आप को सुरक्षित किया। उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। जेई श्रवण कुमार सिंह, पेट्रोल मैन रमेश कुमार, लाइनमैन चंद्रपाल सिंह, श्रमिक जितेंद्र कुमार, पेट्रोल मैन योगेश कुमार एवं सुशील कुमार की ओर से थाना गांधी पार्क में तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली-गलौज एवं धक्का मुक्की तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया गया है। अधिशासी अभियंता एके कपिल ने बताया कि थाने में तहरीर दे दी गई है। एक आरोपी को पुलिसकर्मी पकड़ कर लाए थे। --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed