{"_id":"6127e8e28ebc3e79d53b2ed0","slug":"aligarh-proposal-for-3110-polling-places-of-1648-polling-stations-presented-city-office-news-ali2716199110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 1648 मतदान केंद्रों के 3110 मतदान स्थलों का प्रस्ताव पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 1648 मतदान केंद्रों के 3110 मतदान स्थलों का प्रस्ताव पेश
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों को लेकर नया प्रस्ताव पेश कर दिया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार एक मतदान स्थल पर 1500 वोटरों की संख्या को घटाकर 1200 कर दिया गया है।
नए प्रस्ताव के अनुसार, खैर विधानसभा क्षेत्र में सात, बरौली क्षेत्र में 17, अतरौली क्षेत्र में दो, छर्रा क्षेत्र में 11, कोल क्षेत्र में 26, अलीगढ़ शहर क्षेत्र में नौ, इगलास क्षेत्र में 17 मतदेय स्थल बनेंगे। हालांकि मतदान केंद्रों की संख्या में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। खैर और बरौली विधानसभा क्षेत्र में एक-एक, अतरौली में तीन, छर्रा में दो नए मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं।
कोल विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र नहीं बढ़ेंगे। इनकी संख्या पूर्ववत रहेगी। शहर विधानसभा क्षेत्र में तीन और इगलास में दो मतदान केंद्र कम होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि उक्त प्रस्ताव पर 31 अगस्त तक आपत्तियां तहसील, कलक्ट्रेट व निर्वाचन विभाग में दी जा सकती है। 25 सितंबर तक इनका अंतिम प्रकाशन होना है।
विज्ञापन
विधानसभा पूर्व में मतदेय स्थल प्रस्तावित मतदेय स्थल पूर्व में मतदान केंद्र प्रस्तावित मतदान स्थल
खैर 445 452 273 274
बरौली 427 444 263 264
अतरौली 476 478 288 291
छर्रा 434 445 254 256
कोल 399 425 129 129
अलीगढ़ 382 391 94 91
इगलास 458 475 345 343
योग 3021 3110 1646 1648