फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh potato from Jewar Airport to abroad

सब्जियों का राजा: जेवर एयरपोर्ट से विदेश पहुंचेगा अलीगढ़ का आलू, यूपी के 17 जिलों को मिलेगा लाभ

Sun, 13 Sep 2026 10:11 AM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 13 Sep 2026 10:11 AM IST
सार

अलीगढ़ से 30 टन आलू जल्द बहरीन भेजने की तैयारी है। इसमें फ्राई सोना और फ्राई होम किस्में शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल फ्रेंच फ्राइज और चिप्स बनाने में होता है।

विज्ञापन
Aligarh potato from Jewar Airport to abroad
आलू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के आलू को अब विदेशी बाजार तक पहुंचाने का रास्ता जेवर एयरपोर्ट से खुलेगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आलू निर्यात की प्रक्रिया और सर्टिफिकेशन के लिए अलग भवन बनाया जाएगा। इससे किसानों और एफपीओ को निर्यात से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन


शनिवार को आगरा में आयोजित अंतरराज्यीय आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इसकी घोषणा की। उद्यान विभाग के मुताबिक, इसका लाभ प्रदेश के 17 प्रमुख आलू उत्पादक जिलों को मिलने की उम्मीद है। उप निदेशक उद्यान डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 76 किलोमीटर दूर जेवर एयरपोर्ट अलीगढ़ के लिए बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन


पलवल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी कनेक्टिविटी होने के कारण स्थानीय एफपीओ और किसान यहां से आलू को विदेशी बाजारों तक भेज सकेंगे। जिले में इस समय करीब 6.5 लाख टन आलू 126 कोल्ड स्टोर में भंडारित है। इसे खपाने के लिए ओडिशा समेत दूसरे राज्यों के खरीदारों से बातचीत चल रही है। आगरा में आयोजित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में दूसरे राज्यों के कारोबारियों से भी बातचीत हुई। विभाग को उम्मीद है कि इससे अलीगढ़ के किसानों को ओडिशा समेत दूसरे राज्यों में नए खरीदार मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लखनऊ से भेजा, अब जेवर से भेज सकेंगे

  • एग्री शाइन एफपीओ के संचालक जितेंद्र अवस्थी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने 12 क्विंटल आलू हवाई जहाज से बहरीन भेजा था। इसके लिए लखनऊ एयरपोर्ट जाना पड़ा। जेवर से निर्यात की सुविधा शुरू होने पर अलीगढ़ के किसानों और एफपीओ को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 
  • कोमलिका एफपीओ के संचालक कैप्टन आरपी पचौरी ने कहा कि आलू की बड़ी बेल्ट में ही निर्यात की सुलभ सुविधा मिलने से किसानों को बड़ा फायदा होगा। 
  • अलीगढ़ कोल्ड स्टोर्स ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने कहा कि निर्यात की सुविधा बढ़ने से किसानों को बेहतर बाजार मिलेंगे और आलू की बेहतर किस्मों की ओर भी रुझान बढ़ेगा।


भाव गिरा तो 100 रुपये प्रति क्विंटल की राहत
आलू के भाव में उतार-चढ़ाव से किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने 1000 करोड़ रुपये का भामाशाह भावांतर कोष बनाया है। इसके तहत किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सीधे बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। कोल्ड स्टोर के किराये में राहत के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बलभद्र शीतगृह, खैर के संचालक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भावांतर योजना किसानों को बाजार में भाव गिरने की स्थिति में बड़ी राहत दे सकती है। कोल्ड स्टोर किराये में राहत के लिए किसान आवेदन भी कर रहे हैं।

30 टन आलू जाएगा बहरीन
अलीगढ़ से 30 टन आलू जल्द बहरीन भेजने की तैयारी है। इसमें फ्राई सोना और फ्राई होम किस्में शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल फ्रेंच फ्राइज और चिप्स बनाने में होता है। एग्री शाइन एफपीओ के संचालक जितेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस बार आलू कंटेनर के जरिये समुद्री मार्ग से बहरीन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed