फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Post mortem report confirmed Kare Singh murdered

Aligarh: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई पुष्टि, कारे सिंह की हुई हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
सार

सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सूरजा कारौली निवासी कारे सिंह की सिविल कोर्ट से लौटते समय हत्या की गई और शव को रजबहा में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Aligarh News Post mortem report confirmed Kare Singh murdered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरई क्षेत्र के गांव सूरजा कारौली निवासी कारे सिंह की हत्या की गई थी और उसके बाद ही शव को रजबहा में फेेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की बात स्पष्ट हो गई है। अब पुलिस का कहना है कि हत्या में दो नहीं बल्कि तीन लोग शामिल थे। सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन


सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सूरजा कारौली निवासी कारे सिंह की सिविल कोर्ट से लौटते समय हत्या की गई और शव को रजबहा में फेंक दिया गया। मृतक के भाई देवेंद्र सिंह की तहरीर पर कारे सिंह की पत्नी कमलेश और उसके प्रेमी नीरज पुत्र सुखवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हत्या की पुष्टि हुई है। सिर पर बलपूर्वक प्रहार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


कोतवाल विजय सिंह मामले की विवेचना कर रहे हैं। कोतवाल और उनकी टीम हत्या आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी में हत्या में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल था। मृतक की हत्या आरोपी पत्नी गांव भगेटा जिला हाथरस में अपने मायके में बच्चों समेत रह रही थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed