फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Political tension over the death of former block chief

अलीगढ़ : पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत पर सियासी तनाव

Sun, 05 Dec 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Political tension over the death of former block chief
जहरीली शराब कांड में जेल में निरुद्ध जवां की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू शर्मा की शुक्रवार रात मौत के बाद से शनिवार को दिन भर जिले में सियासी तनाव रहा। रेनू शर्मा के शराब माफिया पति ऋषि शर्मा व परिवार के अन्य सदस्यों को पैरोल व इस मौत को साजिश करार देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग ने सुबह से तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

विपक्षी दलों के नेता परिवार के समर्थन में सुबह से पोस्टमार्टम केंद्र पर जमा होने लगे और परिवार के साथ धरना शुरू कर दिया। परिवार की जिद थी कि जब तक पैरोल नहीं, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। अधिकारियों के मनाने व समझाने के प्रयास नाकाफी रहे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। इस बीच भाजपा सांसद सतीश गौतम व अन्य नेताओं के आने पर परिवार की महिलाओं ने उनके खिलाफ जमकर गुबार निकाला और अभद्र टिप्पणी तक करते हुए नारेबाजी कर दी। इसके चलते सांसद वहां से अधिकारियों से वार्ता कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की ओर से दिए गए जेल में निरुद्ध रेनू शर्मा के पति ऋषि शर्मा, बड़े बेटे कुनाल शर्मा, जेठ मुनीष शर्मा, देवर कपिल शर्मा, भांजे आकाश व मुनीष की पत्नी के पैरोल आवेदन को एडीजे-9 की अदालत ने दोपहर में खारिज कर दिया। इसके चलते परिवार और ज्यादा आक्रोशित हुआ। इसके बाद प्रशासन के सामने पोस्टमार्टम कराने का दबाव ज्यादा था।
बाद में जवां क्षेत्र में सक्रिय भाजपा के नेताओं के सहयोग से ऋषि के छोटे बेटे विनय उर्फ बिट्टू व परिवार के अन्य सदस्यों को ऋषि शर्मा से जेल में मुलाकात के लिए ले जाया गया। वहां काफी देर तक समझाने के बाद पोस्टमार्टम कराने पर सहमति बनी।
देर शाम साढ़े सात बजे पोस्टमार्टम के लिए पांच लोगों ने पंचायतनामा पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद चार डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू कर दिया था। दिन भर यह घटनाक्रम चला। इस दौरान एडीएम सिटी राकेश पटेल, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अलावा कई थानों का फोर्स, पीएसी पोस्टमार्टम केंद्र पर मौजूद रही।
- कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस पूरी तरह सतर्क है, जो भी परिवार को समझाने के प्रयास हैं, वह किए जा रहे हैं। किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसका ध्यान रखा जा रहा है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
- इस मामले में जेल में निरुद्ध बंदियों की पूर्व में जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। इसी क्रम में हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार विचाराधीन बंदियों की न्यायालय स्तर से पैरोल अर्जी को खारिज किया गया है। बाकी किसी तरह की कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - राकेश पटेल, एडीएम सिटी

- जिला कारागार में निरुद्ध बंदी रेनू शर्मा की बीमारी के चलते मौत हुई है। उन्हें यहां से ब्लड प्रेशर बढ़ने पर रात 11:44 बजे जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया था। अब परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में न्यायिक जांच की संस्तुति कर दी गई है। - विपिन मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed