{"_id":"5f09d07f8ebc3e63ce24913f","slug":"aligarh-police-running-all-day-to-follow-the-lockdown-city-office-news-ali2383546167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : लाकडाउन का पालन कराने को दिनभर दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : लाकडाउन का पालन कराने को दिनभर दौड़ती रही पुलिस
विज्ञापन
अलीगढ़ किशनपुर तिराहे पर सीओ अनिल समानिया के नेतृत्व में होती चेकिंग।
- फोटो : CITY OFFICE
शनिवार से हुए लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस दिनभर दौड़ती रही। सुबह ग्यारह बजे बाद खरीददारी का समय गुजरते ही सक्रिय हुई पुलिस ने विभिन्न इलाकों में दुकानें बंद कराईं। बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान भी काटे। यह कवायद पूरे दिन चली। लोगों को रोकने के लिये हर थाना क्षेत्र में बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। वाहनों के चालान भी काटे।
लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों व इस रोग के प्रसार की रफ्तार थामने के लिए शुक्रवार रात दस बजे से लाकडाउन लागू किया गया है। लोगों को दूध, फल, सब्जी समेत अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिये सुबह सात से ग्यारह बजे तक खरीददारी की छूट दी गई थी। इसके बाद निकलने पर प्रतिबंध था। प्रशासन ने इसके लिये सेक्टर वार मजिस्ट्रेट व पुलिस लगाई थी।
हर थाना क्षेत्र में अनावश्यक घूमने वाले वाहनों को रोकने के लिये प्रमुख चौराहों, बाजार एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर बैरियर भी लगाये गये थे। शनिवार को ग्यारह बजते ही पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई। पुलिस टीमों ने दुकानें बंद करायी तो बिना मास्क घूम रहे लोगों को भी डांट फटकार कर मास्क पहनने की नसीहत दी। न मानने पर कई के चालान भी काटे गये। निर्धारित समय गुजर जाने के बावजूद अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को उनके घर भेजा तो वाहनों के चालान भी काटे। इस प्रक्रिया में पुलिस व मजिस्ट्रेट पूरे दिन व्यस्त रहे।