फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh police recovered 22 years old muskaan after nine years

दिलचस्प है कहानी: 13 की उम्र में हुई लापता अब 22 की होकर मिली, नौ साल बाद कैस यूपी पुलिस ने खोजा मुस्कान को

Fri, 26 Aug 2022 01:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 01:01 PM IST
सार

11 माह बाद एक दिन बच्ची अचानक गायब हो गई, जबकि पुलिस जांच के अनुसार सच यह था कि खुद अली शेर उस बच्ची को चुपचाप ले गया था। ताज राशिदा के परिवार ने बच्ची को खूब तलाशा और अली शेर को भी यहां बुला लिया। दोनों मिलकर बच्ची को तलाशते रहे, मगर बच्ची का कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन
aligarh police recovered 22 years old muskaan after nine years
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ सिविल लाइंस के सर सैयद नगर इलाके से 9 वर्ष पूर्व लापता हुई 13 वर्षीय बच्ची को बृहस्पतिवार देर शाम बरामद किया गया। जब उसे बरामद किया, तब वह 22 वर्ष की हो चुकी है। अब उससे इस दौरान के पूरे घटनाक्रम पर पुलिस पूछताछ में जुटी है। बता दें कि इस प्रकरण में अलीगढ़ व बिजनौर में मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और यह सफलता मिली है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

फारुख रेजीडेंसी की 62 वर्षीय ताज राशिदा जफर के पति सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनकी बेटी जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। किसी जरिये करीब नौ वर्ष पूर्व बिजनौर के नुरपुर के चांगीपुर का अली शेर उनके संपर्क में आया था।  उसने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और पत्नी का देहांत हो चुका है। दूसरी पत्नी उसकी पहली पत्नी से पैदा 13 वर्षीय बेटी मुस्कान को तंग करती है। इन बातों पर ताज राशिदा को रहम आया और बच्ची को अपने पास रख लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद अली शेर बच्ची को चुपचाप ले गया था
इसके 11 माह बाद एक दिन बच्ची अचानक गायब हो गई, जबकि पुलिस जांच के अनुसार सच यह था कि खुद अली शेर उस बच्ची को चुपचाप ले गया था। ताज राशिदा के परिवार ने बच्ची को खूब तलाशा और अली शेर को भी यहां बुला लिया। दोनों मिलकर बच्ची को तलाशते रहे, मगर बच्ची का कहीं पता नहीं चला। बाद में अली शेर ने ताज राशिदा के परिवार पर ही बच्ची को अगवा व गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइंस में तहरीर दे दी। 

विज्ञापन

पहले किया 70 हजार में समझौता, फिर करने लगा छह लाख की मांग 
बाद में सच उजागर हुआ तो परिवार से 70 हजार रुपये लेकर समझौता कर लिया। मगर बच्ची कहीं नहीं मिली। पुलिस ने भी इस मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी। इसके बाद अली शेर ने छह लाख रुपये की मांग की, बात नहीं बनी तो बिजनौर में इस परिवार पर कोर्ट के आदेश पर लूट का मुकदमा कराया। 

बार-बार ब्लैकमेल करता रहा अली शेर
बिजनौर पुलिस ने इस मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी। इसके बाद भी वह ब्लैकमेल करता रहा। तंग आकर जनवरी 2022 में ताज राशिदा परिवार ने अली शेर व उसकी पत्नी हिना पर कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया। इसी की जांच करते हुए पुलिस बच्ची तक पहुंची। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बच्ची रोरावर के मामूद नगर में बनो नाम की महिला के घर पर है। जहां से उसे बरामद कर लिया है जोकि अब युवती हो चुकी है। उससे नौ वर्ष के पूरे घटनाक्रम पर पूछताछ जारी है। उसी अनुसार उसके पिता आदि की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed